{"_id":"5c7e0e9ebdec22143f756872","slug":"women-must-avoid-lipstic-and-moisture-during-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिसर्चः प्रेग्नेंसी के दौरान आपके सजने-संवरने से होने वाले बच्चे को चलने में हो सकती है मुश्किल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रिसर्चः प्रेग्नेंसी के दौरान आपके सजने-संवरने से होने वाले बच्चे को चलने में हो सकती है मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
eye makeup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सजना-संवरना सभी औरतों को अच्छा लगता है। पर गर्भवस्था के दौरान सजना-संवरना महिलाओं को भारी पड़ सकता है साथ ही उनके आने वाले बच्चे को नुकसानदायक साबित हो सकता है। ये हम नहीं बल्कि एक स्टडी में यह बात सामने आई है। स्टडी में यह बात सामने आई है कि गर्भावस्था के दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह महिलाओं का तैयार होना उनके बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकता है।
2 of 5
pregnant
दरअसल, एक अध्ययन में यह कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान मॉइश्चराइजर और लिपस्टिक जैसे सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के बच्चों को किशोरावस्था में मोटर स्किल विकार का सामना करना पड़ सकता है। मोटर स्किल विकार के पीड़ितों को नृत्य करने, जिमनास्टिक जैसी गतिविधियों और कुछ मामलों में चलने-फिरने में दिक्कतें आती हैं।
3 of 5
pregnant
एन्वॉयरॉमेंटल रिसर्च नाम की पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में थैलेट ( प्लास्टिक रसायन की प्रचुर मात्रा वाले उत्पाद ) और गर्भावस्था के आखिरी दिनों के दौरान महिलाओं और उनके बच्चों की तीन, पांच एवं सात वर्ष की आयु के वक्त उनके पेशाब के नमूनों में इसके मेटाबोलाइट के स्तरों को मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pregnant
मोटर समस्याओं की स्क्रीनिंग टेस्ट ब्रूइनइंक्स-ओसेरेट्स्की टेस्ट ऑफ मोटर प्रोफिशियेंसी 11 वर्ष की उम्र में कराई गई ताकि चलने-फिरने और जटिल गतिविधियां करने की क्षमता जांची जा सके। अध्ययन के निष्कर्षों से पता चला कि गर्भावस्था के दौरान मां के थैलेट के संपर्क में आने से बच्चों को किशोरावस्था में चलने-फिरने और जटिल गतिविधियां करने में दिक्कतें पेश आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Pregnant
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पाम फैक्टर-लिटवेक ने बताया हमारे अध्ययन में लगभग एक-तिहाई बच्चों का मोटर स्किल औसत से नीचे था। छोटी-मोटी मोटर समस्याओं की चपेट में आए बच्चों को बचपन में रोजमर्रा की गतिविधियों खासकर खेलने में दिक्कतें आती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।