फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 देशों में महिलाओं की अपेक्षा 60 प्रतिशत अधिक है पुरुषों की मृत्यु की आशंका, जानिए कारण

Thu, 18 Mar 2021 11:09 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 18 Mar 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
women live more than men a research concluded
महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में मृत्यु की आशंका अधिक है - फोटो : social media

हाल ही में 28 देश के 50 वर्षीय और उससे अधिक उम्र वाले लोगों पर हुए एक बड़े शोध में यह स्पष्ट हुआ है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में मृत्यु की आशंका लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। इसके पीछे धूमपान, ह्रदय संबंधी बीमारियों आदि जैसे कई कारण हैं। कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित शोध में शोध लेखक डॉ यू जू वू एवं अन्य सहशोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं और पुरुषों के बीच सामाजिक, व्यवहारिक और जैविक आधारों पर विभिन्न देशों में मृत्यु दर का अंतर पता लगाने का प्रयास किया गया। अगली स्लाइड्स से जानिए शोध से जुड़ी विस्तृत जानकारी। 

 

women live more than men a research concluded
पुरुषों और महिलाओं की मृत्यु दर का अंतर देखा गया - फोटो : Social media

कई सारे तत्व हैं वजह
वू ने कहा कि विभन्न देशों की संस्कृतियां, ऐतिहासिक संदर्भ, आर्थिक और सामाजिक विकास के आधार पर महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य स्तर में परिवर्तन होते हैं। शोध में विभिन्न सामाजिक आर्थिक ( शिक्षा एवं संपत्ति, जीवनशैली ( धूमपान, शराब का सेवन ), स्वास्थ्य ( ह्रदय रोग, मधुमेह, अवसाद, तनाव), सामाजिक (अकेले रहना, पति-पत्नी संबंधी) तत्वों के आधार पर पुरुषों और महिलाओं की मृत्यु दर का अंतर देखा गया। 

 

women live more than men a research concluded
28 देशों के लगभग 179,000 लोगों ने हिस्सा लिया - फोटो : पेक्सेल्स

देशों के हिसाब से मृत्यु दर में है परिवर्तन 
शोध में 28 देशों के लगभग 179,000 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें से आधा प्रतिशत महिलाओं का था। लिंग का मृत्यु दर पर जो प्रभाव है, उसमें न सिर्फ मानसिक विभिन्नता शामिल है बल्कि सामाजिक संरचना का भी स्थान है, जो कि अलग-अलग समाजों के साथ बदलता जाता है। लिंगों की जैविकी जनसंख्या, संस्कृतियों की विभिन्नता, सामाजिक और ऐसिहासिक संदर्भों के आधार पर महिलाओं और पुरुषों के विचित्र अनुभवों के साथ मृत्यु दर में अलग-अलग देशों के हिसाब से अंतर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
women live more than men a research concluded
जीवनशैली और धूमपान जैसे आदि कारकों का महत्वपूर्ण योगदान है - फोटो : सोशल मीडिया

जीवनशैली का है योगदान
लेखकों के अनुसार अलग-अलग देशों में महिलाओं और पुरुषों के बीच की मृत्यु दर में आ रहे उछाल और गिरावट में जीवनशैली और धूमपान जैसे आदि कारकों का महत्वपूर्ण योगदान है। कई देशों में पुरुष अधिक धूमपान करते हैं तो कहीं पर ये आंकड़ा बराबरी का भी हो जाता है तो ऐसे में मृत्यु दर आगे पीछे होती रहती है। 

विज्ञापन
women live more than men a research concluded
स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में सहायता करेगा - फोटो : social media

भिन्नता के आधार पर हो नीति निर्माण
शोधकर्ताओं के सुझाव के अनुसार जनता के हित की स्वास्थ्य नीतियों का निर्माण लिंग आधारित भिन्नता को ध्यान में रखकर होना चाहिए क्योंकि महिलाओं और पुरुषों दोनों पर ही सामाजिक और सांस्कृतिक तत्वों का अलग- अलग तरह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं को लगता है कि यह एक ऐसा शोध साबित हो सकता है जो कि कई सारे देशों में स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में सहायता करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed