{"_id":"5d56a1af8ebc3e89db48ab05","slug":"women-has-deficiency-of-vitamin-d-and-try-to-getting-it-with-sunlight-instead-of-tablets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं में होती है विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी, इन बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भारतीय महिलाओं में होती है विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी, इन बातों का रखें खास ध्यान
Sat, 17 Aug 2019 09:54 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
बदलती जीवनशैली और अपने खानपान की सही देखभाल न करने के कारण बहुत सी महिलाओं को तरह-तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इन बीमारियों में सबसे ज्यादा समस्या हड्डियों से जुड़ी होती है। जिसकी वजह विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है। एक शोध में यह पता चला है कि इस समस्या से सबसे अधिक भारतीय महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर महिलाओं को शरीर में विटामिन डी का स्तर बढा़ना है तो इन प्राकृतिक उपायों को अपनाएं।
Trending Videos
- फोटो : pixa
अब तो डाक्टरों ने भी इस बात को मान लिया है कि विटामिन और कैल्शियम की पूर्ति के लिए किसी अतिरिक्त दवाओं की जरूरत नहीं है। सूरज की किरणों से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं बाहर जाते समय सनस्क्रीन का प्रयोग करती है जिसकी वजह से विटामिन डी की कमी पाई जाती है।
भोजन का रखे ध्यान
बहुत सी महिलाएं जो दवाओं का सेवन नहीं कर सकती हैं उनके लिए जरूरी है कि वो अपने भोजन से पर्याप्त मात्रा में विटामिन और कैल्शियम ग्रहण करें। क्योंकि बिना विटामिन डी के कैल्शियम को शरीर नहीं ग्रहण करेगा।

विटामिन डी की कमी से नुकसान
अगर विटामिन डी की कमी होगी तो कैल्शियम की कमी हो जाएगी और जिसकी वजह से हड्डियों के टूटने का खतरा हो सकता है। मोटापा, तनाव व अवसाद जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
अगर विटामिन डी की कमी होगी तो कैल्शियम की कमी हो जाएगी और जिसकी वजह से हड्डियों के टूटने का खतरा हो सकता है। मोटापा, तनाव व अवसाद जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
कैसे पता चले कि विटामिन डी की कमी है
जब शरीर में विटामिन डी की कमी होगी तो थकान, मांसपेशियों में दर्द के साथ ही जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाना शामिल है। इसके अलावा बाल झड़ना, तनाव होना, घाव का जल्दी न भरना शामिल है।
जब शरीर में विटामिन डी की कमी होगी तो थकान, मांसपेशियों में दर्द के साथ ही जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाना शामिल है। इसके अलावा बाल झड़ना, तनाव होना, घाव का जल्दी न भरना शामिल है।