फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आसान प्राकृतिक तरीकों से महिलाएं अपने हार्मोन्स को रखें संतुलित, कम होंगे मूड स्विंग्स

Wed, 24 Feb 2021 04:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 24 Feb 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
with this natural techniques balance your hormones in Hindi
महिलाओं में हाॅर्मोनल संतुलन बदलने लगता है - फोटो : Social Media

अगर हमारे हाॅर्मोन संतुलित नहीं हैं तो इसका प्रभाव हमारे शरीर व हमारे व्यवहार में दिखने लगता है, हालांकि हम अक्सर कारण से अनजान होते हैं। मूड में बदलाव, रोशनी के लिए संवेदनशीलता, ऑयली त्वचा और बाल, कुछ खाने का मन न करना, नींद न आना, चिंता, तनाव और चिड़चिड़ापन ये सब हाॅर्मोनल बदलावों के संकेत हो सकते हैं। महिलाओं में हाॅमोनल संतुलन बदलने की संभावनाएं अधिक होती हैं, खासतौर पर जब वे गर्भवती हों, तनाव में हों या विशेष उम्र के बाद महिलाओं में हाॅर्मोनल संतुलन बदलने लगता है। लेकिन हाॅर्मोन्स को फिर से सामान्य करना कोई मुश्किल बात नहीं। अगली स्लाइड्स से जानिए कुछ ऐसे तरीके, जिनके द्वारा आप प्राकृतिक तरीकों से अपने हाॅर्मोन्स को संतुलित रख सकती हैं।

with this natural techniques balance your hormones in Hindi
शरीर का वजन सामान्य बना रहता है - फोटो : social media

योगासन व व्यायाम
योग / नियमित व्यायाम के फायदों को नकारा नहीं जा सकता। इससे शरीर में बेहतर सर्कुलेशन बनता है, एंडोर्फिन रिलीज़ होते हैं, शरीर का वजन सामान्य बना रहता है और दिल का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। व्यायाम एक व्यक्ति के लिए प्राकृतिक दवा है। इससे शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा कम होती है और तनाव दूर करने में मदद मिलती है। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के लिए हल्का एरोबिक व्यायाम करें।   

with this natural techniques balance your hormones in Hindi
विशेष हाॅर्मोंन्स का स्तर कम हो जाता है - फोटो : social media

डेयरी उत्पादों का सेवन सोच समझ कर करें
डेयरी उत्पाद पोषकों का अच्छा स्रोत हैं। हालांकि अगर आप सेक्स हाॅर्मोनों को लेकर चिंतित हैं तो आपको डेयरी उत्पादों खासतौर पर योगहर्ट और क्रीम के सेवन से पहले दो बार सोचना चाहिए। एक अध्ययन से पता चला है कि डेयरी उत्पादों के सेवन से कुछ विशेष हाॅर्मोंन्स का स्तर कम हो जाता है। अध्ययनों में योगहर्ट एवं क्रीम तथा एनोवुलेटरी साइकल के बीच का संबंध भी बताया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
with this natural techniques balance your hormones in Hindi
इनमें फाइबर, लिगनान, ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है - फोटो : सोशल मीडिया

अलसी के बीज का सेवन करें
अलसी के बीज अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनमें फाइबर, लिगनान, ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है, ये ब्लड शुगर और दिल के स्वास्थ्य को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। अनुसंधानों से साफ हो गया है कि वे महिलाएं जो अपने आहार में अलसी के बीज का सेवन करती हैं,उनके प्रोजेस्टेराॅन और एस्ट्रोजन स्तर में सुधार आता है। जो महिलाओं में हाॅर्मोनों का संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है।

 

विज्ञापन
with this natural techniques balance your hormones in Hindi
आठ घण्टे की नींद जरूर लें - फोटो : social media
पूरी नींद लें
जब आप सो रहे होते हैं तो दिमाग शरीर को डिटाॅक्सिफाय करता है। इसलिए रोजाना कम से कम आठ घण्टे की नींद जरूर लें। इससे शरीर में कोर्टिसोल, मेलाटोनिन, सोमाट्रोपिन हाॅर्मोन संतुलित रहते हैं। हमेशा अंधेरे कमरे में सोंएं जहां फोन, लैपटाॅप या टीवी स्क्रीन की नीली रोशनी न हो। यदि नींद आपकी लंबे समय से अच्छे से नहीं हो पा रही है तो यह आपके लिए समस्या का विषय है। 

चिकित्सकीय परामर्श
डॉ श्रीविद्या नंदकुमार, सीनियर नेचुरोपैथ
जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed