फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर

Sat, 24 Oct 2026 11:39 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Oct 2026 11:39 AM IST
सार

Copper Deficiency: कॉपर शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, आयरन के अवशोषण, तंत्रिका तंत्र और इम्युनिटी को बेहतर बनाए रखने में भूमिका निभाता है। इसकी कमी वैसे तो दुर्लभ है, लेकिन गंभीर स्थितियों में सेहत पर असर डाल सकती है।

विज्ञापन
Why Your Body Needs Copper know Benefits and Natural Food Sources
कॉपर की कमी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने और बेहतर तरीके से अंगों के काम करते रहने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की नियमित रूप से आवश्यकता होती है, कॉपर ऐसा ही एक मिनरल है। यह शरीर के सभी ऊतकों में पाया जाता है। लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने, तंत्रिका कोशिकाओं और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाए रखने में इसकी भूमिका होती है। यह शरीर को कोलेजन बनाने और आयरन को अवशोषित करने में भी मदद करता है। शरीर में अधिकांश कॉपर लिवर, मस्तिष्क, हृदय, किडनी और कंकाल की मांसपेशियों में पाया जाता है। रोजाना आहार के माध्यम से हमें इसकी आवश्यकता होती है।



शरीर में कॉपर की कमी के मामले वैसे तो काफी दुर्लभ हैं, पर ऐसी स्थिति में हृदय स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव हो सकता है। आहार में कुछ चीजों को शामिल करके शरीर के  लिए इसकी दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।

आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं कि कॉपर हमारे लिए क्यों जरूरी है और इसकी पूर्ति कैसे करें?

Trending Videos
Why Your Body Needs Copper know Benefits and Natural Food Sources
दिल की बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe Stock Photo

हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी

शरीर में कॉपर की कमी हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिमों को बढ़ा देती है। शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि हार्ट फेलियर वाले कुछ रोगियों को कॉपर सप्लीमेंट्स से फायदा हो सकता है।
 

  • पशुओं पर किए गए अध्ययन में कॉपर के निम्न स्तर को कार्डियोवास्कुलर समस्याओं से जोड़ा गया है। हृदय को स्वस्थ रखने और इसकी जटिलताओं को कम करने के लिए आहार में कॉपर की मात्रा सुनिश्चित करें।
Why Your Body Needs Copper know Benefits and Natural Food Sources
इम्युनिटी कैसे मजबूत करें? - फोटो : Amarujala.com/AI

इम्युनिटी होती है मजबूत

  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कॉपर की आवश्यकता होती है। शरीर में इस मिनरल की कमी न्यूट्रोपेनिया का कारण बन सकती है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं या न्यूट्रोफिल की कमी की स्थिति है, जो संक्रमण से लड़ते के लिए जरूरी है। न्यूट्रोफिल के लो लेवल वाले व्यक्तियों में संक्रामक रोग होने की आशंका अधिक होती है।


कोलेजन के लिए भी जरूरी
 

  • कॉपर हमारे शरीर के प्रमुख संरचनात्मक घटकों कोलेजन और इलास्टिन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोलेजन, ऊतकों को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है। वैज्ञानिकों ने परिकल्पना की है कि कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने को रोकने में मदद कर सकता है। शरीर में कॉपर की कमी  के कारण कोलेजन की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Your Body Needs Copper know Benefits and Natural Food Sources
डाइट का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

कॉपर की पूर्ति के लिए क्या खाएं?

कॉपर, प्रोटीन खाद्य पदार्थों जैसे मीट, शेलफिश, मछली, नट्स और सीड्स के साथ-साथ साबुत अनाज और चॉकलेट में अधिक मात्रा में पाया जाता है।
 

  • एवाकाडो, अमरूद, अनार, कीवीफल आदि से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है।
  • कुछ लोग कॉपर की बर्तन में पानी रखकर भी इसका सेवन करते हैं, इससे भी शरीर को कॉपर प्राप्त हो सकता है।
  • 18 साल से अधिक के लोगों को रोजाना 900 माइक्रोग्राम की मात्रा में कॉपर की जरूरत होती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed