फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ये दो चीजें कम कर दें खाना तो कई जानलेवा बीमारियों से हो सकता है बचाव, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

Sat, 30 Nov 2024 09:14 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Nov 2024 09:14 AM IST
विज्ञापन
Why sugar and salt is bad for your health know How does salt affect your heart
खान-पान में कर लें सुधार - फोटो : Freepik.com

डाइट में गड़बड़ी को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। आप जिस तरह की चीजें खाते हैं, उसका सेहत पर सीधा असर होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आपका आहार स्वास्थ और पौष्टिक नहीं है तो इसके कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम हो सकता है। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के अधिकतर मामलों के लिए डाइट में खराबी को ही प्रमुख कारण माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं।



डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से 30 से कम उम्र के लोग भी ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।

स्वस्थ रहना है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव करना है तो सभी लोगों को दैनिक आहार में दो चीजों की मात्रा बहुत कम कर देनी चाहिए। क्या? आइए इस बारे में जानते हैं।

Why sugar and salt is bad for your health know How does salt affect your heart
ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक - फोटो : Adobestock

आहार में गड़बड़ी के कारण होने वाली दिक्कतें

जिन दो चीजों को सेहत के लिए सबसे हानिकारक माना जाता है वह है- नमक और चीनी। इन्हें व्हाइट पॉइजन भी कहा जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप नियमित रूप से इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो समय के साथ हृदय रोग और डायबिटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ज्यादा चीनी खाना डायबिटीज का कारक है पर क्या आप जानते हैं कि चीनी और नमक आपके दिल के लिए भी अच्छे नहीं हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने आहार से इन दोनों की मात्रा कम करने की सलाह देते हैं।

Why sugar and salt is bad for your health know How does salt affect your heart
चीनी खाने से होने वाले दुष्प्रभाव - फोटो : Freepik.com

ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है?

चीनी वाली चीजें अधिक खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और हाई कैलोरी वाली चीजों को मोटापा और ग्लूकोज को बढ़ाने वाला माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चीनी आपके दिल को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करती है, न ही इससे सीधे तौर पर डायबिटीज होता है। हालांकि चीनी वाली चीजों के अधिक सेवन के कारण वह जोखिम कारक जरूर बढ़ जाते हैं जिससे आपकी सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है।

मिठाइयों, सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इन चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं तो इसके कारण भी सेहत पर नकारात्मक असर होने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why sugar and salt is bad for your health know How does salt affect your heart
हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

नमक की अधिकता है नुकसानदायक

चीनी की ही तरह से अधिक मात्रा में नमक खाना भी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। नमक में सोडियम पाया जाता है, ये वैसे तो शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक है। पर अधिक मात्रा में अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। 

वयस्कों के लिए प्रतिदिन 1500 मिलीग्राम सोडियम के सेवन को पर्याप्त माना जाता है, हालांकि अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो दीर्घकालिक रूप में इससे किडनी, लिवर, मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोगों का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
Why sugar and salt is bad for your health know How does salt affect your heart
स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी लोग चीनी और नमक दोनों का रोज सेवन करते हैं, ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार में इन दोनों की मात्रा कम कर दें। बहुत ज्यादा चीनी आपको मोटापे का शिकार बना सकती है, इससे मधुमेह का भी खतरा रहता है। वहीं नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का कारक है। इसलिए जरूरी है कि आप आहार से इन दोनों की मात्रा कम कर दें। क्रोनिक बीमारियों से बचाव के लिए ये बहुत आवश्यक है।




-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed