फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tooth Pain: दांत दर्द में हर बार दवा की जरूरत नहीं, ये चार चीजें भी देती हैं जबरदस्त फायदे

Thu, 09 Jul 2026 08:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Jul 2026 08:44 PM IST
सार

दांत दर्द के पीछे सबसे आम कारण दांतों में कैविटी है। जब बैक्टीरिया दांत की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, तो धीरे-धीरे संक्रमण अंदर की नसों तक पहुंच सकता है, जिससे तेज दर्द होता है। आइए जानते हैं कि इससे कैसे आराम पा सकते हैं?

विज्ञापन
why my teeth is paining how to get relief from toothache dant dard ka gharelu ilaj
दांत में दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

याद कीजिए आखिरी बार जब आपको दांत में दर्द हुआ था तो वह कितनी बेचैन कर देनी वाली स्थिति थी? दांत में दर्द की समस्या वैसे तो काफी आम है, लेकिन ये आपको बहुत परेशान करने वाली भी हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं, दांत में कीड़ा लगना, मसूड़ों का संक्रमण, अक्ल दाढ़ या ठंडा-गरम लगना दांतों के दर्द का कारण हो सकता है।



दांत दर्द होते ही अक्सर लोग बिना सोचे-समझे दर्द की गोली खा लेते हैं। लेकिन क्या हर बार दवा खाना ही सही विकल्प है? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हल्के दर्द में कुछ घरेलू उपाय  राहत देने में मदद कर सकते हैं। हालांकि अगर दर्द लगातार बना रहे, चेहरे पर सूजन आ जाए या पस निकलने लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

why my teeth is paining how to get relief from toothache dant dard ka gharelu ilaj
दांत दर्द का कारण क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जान लीजिए क्यों होता है दांत में दर्द?

दांतों में कैविटी को दांत दर्द का सबसे आम कारण माना जाता है। जब बैक्टीरिया दांत की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाते हैं, तो धीरे-धीरे संक्रमण अंदर की नसों तक पहुंच सकता है, जिससे तेज दर्द होता है। 
 

  • इसके अलावा मसूड़ों की बीमारी, अक्ल दाढ़ का निकलने या साइनस संक्रमण भी दर्द की वजह बन सकते हैं।
  • कई बार ठंडा, गरम या मीठा खाने पर होने वाला दर्द दांतों की संवेदनशीलता का संकेत होता है। इसलिए दर्द को केवल दबाने की बजाय उसकी असली वजह जानना जरूरी है।


हल्के दर्द में कई उपाय बहुत प्रभावी हो सकते हैं।

why my teeth is paining how to get relief from toothache dant dard ka gharelu ilaj
दांत के दर्द में लौंग का इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock

लौंग को माना जाता है असरदार

लौंग में प्राकृतिक रूप से यूजेनॉल नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें हल्के दर्दनाशक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यही वजह है कि वर्षों से दांत दर्द में लौंग का उपयोग किया जाता रहा है। लौंग को धीरे-धीरे चबाना या लौंग के तेल की बहुत थोड़ी मात्रा कॉटन पर लगाकर दर्द वाली जगह पर रखना कुछ समय के लिए राहत दे सकता है।  लेकिन लौंग का तेल अधिक मात्रा में लगाने से मसूड़ों में जलन भी हो सकती है।


नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला करें

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करना दांत दर्द में सबसे आसान घरेलू उपायों में से एक माना जाता है। 
 

  • नमक का घोल मुंह की सफाई में मदद करता है और मसूड़ों की हल्की सूजन को कम कर सकता है। 
  • यह भोजन के छोटे-छोटे कणों और बैक्टीरिया को हटाने में भी सहायक होता है, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why my teeth is paining how to get relief from toothache dant dard ka gharelu ilaj
लहसुन से होने वाले फायदे - फोटो : freepik.com

लहसुन भी फायदेमंद

लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। 
 

  • अगर दांत दर्द की वजह बैक्टीरिया का शुरुआती संक्रमण है, तो लहसुन कुछ हद तक बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करने में मदद कर सकता है। 
  • लहसुन की एक कली को हल्का कुचलकर दर्द वाले हिस्से पर रखने से आराम मिल सकता है।



ठंडी सिकाई से सूजन में आराम

अगर दांत दर्द के साथ चेहरे पर सूजन भी है, तो बाहर से ठंडी सिकाई करने से राहत मिल सकती है। 
 

  • बर्फ को कपड़े में लपेटकर गाल के बाहर की तरफ रखें। 
  • ठंडक रक्त वाहिकाओं को कुछ समय के लिए संकुचित करती है, जिससे सूजन और दर्द कम महसूस हो सकती है। 
  • हालांकि अगर दर्द संक्रमण के कारण है, तो केवल ठंडी सिकाई से आराम नहीं मिलता।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed