फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter & Arthritis: सर्दी का मौसम बढ़ा सकती है गठिया की दिक्कतें, जानिए क्या है इसका कारण और कैसे करें बचाव

Wed, 11 Dec 2024 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Dec 2024 09:30 AM IST
विज्ञापन
Why is Arthritis Worse in the Winter tips for Managing Arthritis in the Winter in hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दियों के इस मौसम को सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कम तापमान में कई वायरस सक्रिय हो जाते हैं जिसके कारण इंफ्लूएंजा और अन्य संक्रमण का खतरा तो बढ़ ही जाता है साथ ही साथ ये मौसम उन लोगों के लिए भी समस्याकारक है जो हड्डियों और जोड़ों की दिक्कत से परेशान हैं। ठंड के महीनों के दौरान, गठिया से पीड़ित लोगों की दिक्कतें ट्रिगर हो सकती हैं, जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है और आप अधिक असहज महसूस कर सकते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसे लोगों को सर्दियों के मौसम में विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।



ठंड के मौसम में साइनोवियल फ्लूड (दो हड्डियों के बीच में मौजूद एक पदार्थ) की मोटाई में बदलाव के कारण ये दिक्कतें होती हैं। साइनोवियल फ्लूड जोड़ों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है। इस द्रव के गाढ़ा होने से जोड़ सख्त हो जाते हैं, जिससे उनमें दर्द और जकड़न की समस्या बढ़ सकती है।

तो गठिया के शिकार लोगों को इस मौसम में क्या उपाय करने चाहिए? आइए जानते हैं।

Why is Arthritis Worse in the Winter tips for Managing Arthritis in the Winter in hindi
हड्डियों की बीमारी - फोटो : Freepik.com

सर्दियों में गठिया की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ठंड के दिनों में गठिया की समस्या के बढ़ने का एक कारण यह भी है कि इस मौसम में अक्सर लोगों की शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। व्यायाम कम करने और शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने के कारण मांसपेशियों में कमजोरी और जोड़ों में अकड़न पैदा हो सकती है। सर्दियों में सूरज की रोशनी भी कम निकलती है जो विटामिन-डी का स्रोत है। विटामिन-डी की कमी हड्डियों के लिए बहुत नुकसानदायक है।

इस तरह की स्थितियों में अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखने और गठिया की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आप पहले से ही कुछ प्रयास कर सकते हैं।

Why is Arthritis Worse in the Winter tips for Managing Arthritis in the Winter in hindi
हड्डियों की समस्या से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com

ठंड से बचने का करें प्रयास

सर्दी के मौसम में अपने शरीर को गर्म रखना जोड़ों की समस्याओं से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है। शरीर को गर्म रखने के लिए इलेक्ट्रिक कंबल, रूम हीटर या वार्मर का उपयोग करें। सर्दियों में ऊनी कपड़े और थर्मल पहनें, विशेषकर जोड़ों को ढककर रखें। इन उपायों की मदद से जोड़ों की अकड़न से बचा जा सकता है। जोड़ों की गर्म सेकाई करना भी अच्छा विकल्प है, इसकी मदद से भी आप लक्षणों को बिगड़ने से रोक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why is Arthritis Worse in the Winter tips for Managing Arthritis in the Winter in hindi
व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

नियमित व्यायाम जरूरी

नियमित व्यायाम की आदत संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है। इसकी मदद से जोड़ों की गतिशीलता को भी बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर ठंड के कारण टहलना बहुत मुश्किल है, तो योग और स्ट्रेचिंग जैसे हल्के इनडोर व्यायाम करें। व्यायाम मांसपेशियों की ताकत और जोड़ों की गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करते हैं। डॉक्टर कहते हैं, जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं उनमें गठिया या इसके कारण होने वाली समस्याओं का जोखिम कम होता है।

विज्ञापन
Why is Arthritis Worse in the Winter tips for Managing Arthritis in the Winter in hindi
डॉक्टरी सलाह जरूरी - फोटो : Freepik

पर्याप्त नींद और उपचार पर दें ध्यान

जोड़ों को स्वस्थ रखने और गठिया की समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए शरीर को पर्याप्त आराम देना और हर रात 6 से 8 घंटे सोना भी बहुत आवश्यक है। अच्छी नींद समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह सूजन संबंधी प्रतिक्रियाओं को कम करने में भी मददगार है जिससे गठिया के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

इन सभी उपायों के साथ डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं और बताए गए उपायों का भी पालन जरूर करें।  गठिया की समस्या अगर बढ़ती दिखे तो तुरंत चिकित्सक का परामर्श लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed