फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cholestrol: आपका भी बढ़ा रहता है कोलेस्ट्रॉल तो जरूर पढ़िए ये खबर, आज से ही शुरू कर दीजिए ये तीन काम

Sat, 06 Jul 2024 07:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Jul 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
why high cholesterol is bad for health how to keep it in control
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

हाई कोलेस्ट्रॉल को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है, अगर आप भी इसके शिकार हैं तो सावधान हो जाइए और समय रहते इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय शुरू कर दीजिए। हाई कोलेस्ट्रॉल, विशेष रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के लिए महत्वपूर्ण जोखिम कारक माना जाता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन्हें इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।



कोलेस्ट्रॉल मोमयुक्त पदार्थ होता है जो रक्त वाहिकाओं में जमा होकर खून के प्रवाह को बाधित कर सकता है। जिन लोगों के रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ रहता है उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। 

क्या बिना दवाओं के प्राकृतिक तरीके से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं।

why high cholesterol is bad for health how to keep it in control
कोलेस्टॉल का खतरा - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल को रखें नियंत्रित

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई कारण हैं जिसकी वजह से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसे नियंत्रित बनाए रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखना जरूरी है। जीवनशैली के कारक जैसे संतृप्त-ट्रांस वसा से भरपूर आहार, व्यायाम की कमी, मोटापा और धूम्रपान जैसी आदतें हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए इनसे दूरी बनाकर रखना जरूरी है।

इसके अलावा कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।

why high cholesterol is bad for health how to keep it in control
मोटापे की समस्या - फोटो : istock

वजन को बढ़ने से रोकें

अधिक वजन या मोटापा होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। संतुलित आहार के सेवन के साथ  नियमित शारीरिक गतिविधि करके वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। वजन में कुछ किलोग्राम की भी कमी करने से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why high cholesterol is bad for health how to keep it in control
स्वस्थ आहार का करिए सेवन - फोटो : istock

स्वस्थ आहार का करिए सेवन

फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा  रेड मीट, फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। असंतृप्त वसा जैसे एवोकाडो, नट्स, सीड्स और वसायुक्त मछलियां न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखती हैं साथ ही इससे हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
why high cholesterol is bad for health how to keep it in control
फाइबर वाले आहार - फोटो : istock

फाइबर वाली चीजों को करें शामिल

आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है इससे कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। घुलनशील फाइबर रक्तप्रवाह में इसके अवशोषण को कम करके बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अपने आहार में घुलनशील फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे जई, जौ, बीन्स, फल (जैसे सेब, संतरे और जामुन) और सब्जियां (स्प्राउट्स और गाजर) शामिल करें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed