फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: नींद की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर, इस एक उपाय से कुछ ही दिनों में पा सकते हैं लाभ

Sat, 24 Jun 2023 07:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Jun 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
why good sleep is important and how to get it, Is drinking milk at night good for sleep
अच्छी नींद कैसे प्राप्त करें? - फोटो : istock

अच्छी नींद हमारी बेहतर सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने वाले लोग अधिक क्रियाशील, मानसिक अलर्ट और स्वस्थ होते हैं। वहीं जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें थकान-कमजोरी से लेकर ब्लड प्रेशर-ब्लड शुगर और मानसिक स्वास्थ्य की भी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए आवश्यक है कि आप ऐसे उपाय करते रहें जिससे निर्बाध नींद लेने में मदद मिल सके।



नींद न पूरी होने या अनिद्रा की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, यह अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के परिणामस्वरूप भी हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक कारगर उपाय के बारे में बताया है जो नींद विकारों से आराम दिलाने में काफी कारगर पाई गई है।

आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

why good sleep is important and how to get it, Is drinking milk at night good for sleep
अच्छी नींद के लिए मेलोटोनिन के लाभ - फोटो : istock

अच्छी नींद के लिए जरूरी है मेलाटोनिन- ट्रिप्टोफैन

मेलाटोनिन- ट्रिप्टोफैन एक प्रकार के प्राकृतिक कंपाउंड्स होते हैं जो हमें अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए सबसे आवश्यक है। यह हार्मोन मस्तिष्क के मध्य में स्थित पीनियल ग्रंथि द्वारा निर्मित होता है और सूर्य की रोशनी के साथ कार्य करता है। जब सूरज ढल जाता है तो अधिक मेलाटोनिन बनता है और जब सूरज उगता है तो कम मेलाटोनिन बनता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मेलाटोनिन को अपने आहार में शामिल करने से नींद में सुधार हो सकता है।

दूध (और अन्य डेयरी उत्पाद) वास्तव में मेलाटोनिन और ट्रिप्टोफैन के अच्छे स्रोत हैं।  वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि सोने से पहले गर्म दूध आपको अच्छी नींद लेने में मदद कर सकती है।

why good sleep is important and how to get it, Is drinking milk at night good for sleep
गर्म दूध से आती है अच्छी नींद - फोटो : iStock

रात में करिए गर्म दूध का सेवन

वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि सोने से पहले गर्म दूध का सेवन आपको अच्छी नींद प्राप्त करने में काफी सहायक हो सकती है। अस्पताल में हृदय रोगों के कारण भर्ती जिन लोगों में तीन दिनों तक गर्म दूध और शहद पिया, उनकी नींद में सुधार देखा गया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि तीन सप्ताह तक किण्वित दूध पीने से रात में जागना कम हो जाता है। जो लोग अधिक दूध पीते थे और शारीरिक गतिविधि करते थे वह अधिक आसानी सो सकते थे।


मेलाटोनिन के लिए आहार में कुछ और भी चीजों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why good sleep is important and how to get it, Is drinking milk at night good for sleep
अंडें में मेलाटोनिन की मात्रा - फोटो : Pixabay

अंडे और मछलियां भी फायदेमंद

यदि आप नींद की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए मेलाटोनिन सप्लीमेंट्स की आवश्यकता है तो अंडे और मछली को भी आहार का हिस्सा बनाकर लाभ पाया जा सकता है। पशु उत्पादों में, अंडे मेलाटोनिन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। अंडे में अत्यधिक पौष्टिक होती हैं,  यह प्रोटीन और आयरन भी प्रदान करते हैं। इसके अलावा मछलियां भी मेलाटोनिन का अच्छी स्रोत हैं। इनके सेवन से भी अनिद्रा की समस्या में लाभ पाया जा सकता है।




---------------
स्रोत और संदर्भ 
The effect of Lactobacillus helveticus fermented milk on sleep and health perception in elderly subjects

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed