फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: शरीर के लिए क्यों जरूरी है फाइबर? इसकी कमी से किन समस्याओं का हो सकता है खतरा

Sun, 28 Jul 2024 07:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Jul 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
why fiber is important for overall health know fiber deficiency symptoms and food sources
फाइबर वाली चीजें - फोटो : istock

शरीर ठीक तरीके से काम करता रहे इसके लिए जरूरी है कि हमें आहार से पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहें। विटामिन-सी और डी, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की खूब चर्चा होती रहती है, पर क्या आप जानते हैं कि हमें इन्हीं पोषक तत्वों की तरह रोजाना फाइबर की भी जरूरत होती है?



फाइबर हमारे पाचन को ठीक रखने के लिए सबसे जरूरी तत्व है। फाइबर मल को नरम बनाता है जिससे कब्ज की आशंका दूर होती है। अगर आप भरपूर मात्रा में फाइबर वाली चीजें खाते हैं तो ये आंतों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हो सकता है।

मुख्य रूप से फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कुछ प्रकार के बीजों में फाइबर पाया जाता है। अगर शरीर में फाइबर की कमी हो जाए तो स्वास्थ्य पर कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।  आइए जानते हैं कि फाइबर की कमी से किस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं?

why fiber is important for overall health know fiber deficiency symptoms and food sources
पाचन के लिए जरूरी है फाइबर - फोटो : istock

फाइबर क्यों जरूरी है?

फाइबर आपके पेट के ठीक रखने, आंतों में गुड बैक्टीरिया को पोषण देने के लिए तो जरूरी है ही साथ ही इसकी मदद से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को भी कंट्रोल रखा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो इसका मतलब है कि आप स्वस्थ हैं। आहर में फाइबर वाली चीजों को शामिल करके पाचन को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

अगर आपके आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा कम है या फिर शरीर में फाइबर की कमी हो जाए तो इसके कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

why fiber is important for overall health know fiber deficiency symptoms and food sources
कब्ज की समस्या - फोटो : istock

कब्ज और आंतों की समस्याओं का खतरा

फाइबर की कमी होने से मल सख्त हो जाता है जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है। फाइबर की कमी होने से पेट फूलने, गैस और अपच जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। लंबे समय तक बनी रहने वाली फाइबर की कमी के कारण बड़ी आंतों में दिक्कत हो सकती है और इसके कारण डायवर्टीकुलिटिस नामक बीमारी का जोखिम हो सकता है। कब्ज की समस्या पूरे पाचन तंत्र के लिए समस्याएं बढ़ा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why fiber is important for overall health know fiber deficiency symptoms and food sources
शुगर को रखें कंट्रोल - फोटो : istock

शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

घुलनशील फाइबर पानी में मिलकर आपके पेट में जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। यह आपके रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में यदि आहार में फाइबर की कमी है तो इसके कारण ब्लड शुगर बढ़ सकता है।  घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। इसकी कमी से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है जिससे हृदय स्वास्थ्य की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
why fiber is important for overall health know fiber deficiency symptoms and food sources
फाइबर के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

फाइबर की कमी को कैसे पूरा करें

विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करके फाइबर की पूर्ति की जा सकती है। सेब, नाशपाती, ब्रोकली, गाजर और पालक आदि में फाइबर होता है। साबुत अनाज फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत हैं। ब्राउन राइस, होल व्हीट और ओट्स को आहार की हिस्सा बनाएं। बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे नट्स और बीज भी फाइबर प्रदान करते हैं।

इन सबके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह फाइबर को पचाने मदद करता है।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed