Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: ठंड आते ही घुटनों और उंगलियों में बढ़ने लगता है दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह

Sun, 15 Nov 2026 05:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

Arthritis Pain In Winter: सर्दियों में आर्थराइटिस के मरीजों को जोड़ों में दर्द और सुबह अकड़न की परेशानी ज्यादा हो सकती है। इस मौसम में शारीरिक गतिविधियां कम होने से समस्या बढ़ती है। नियमित एक्सरसाइज, सिकाई और वजन नियंत्रित रखकर जोड़ों की सेहत बेहतर रखी जा सकती है।

विज्ञापन
Why Does Joint Stiffness Get Worse in the Morning During Winter
जोड़ों में दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपको भी सर्दियों की शुरुआत होते ही जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या परेशान करने लगती है? अगर हां तो, ये जानना जरूरी है कि ये समस्या बहुत कॉमन है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद हाथ-पैरों, घुटनों और उंगलियों के जोड़ों में अकड़न महसूस होती है। कई बार बिस्तर से उठने, चलने-फिरने या कोई काम करने में भी परेशानी होने लगती है। हालांकि कुछ देर चलने-फिरने के बाद यह परेशानी कम होने लगती है।

पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सुबह के समय जोड़ों में दर्द और अकड़न ज्यादा क्यों होती है? क्या इसके पीछे सिर्फ ठंड जिम्मेदार है या कोई और वजह है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

Trending Videos
Why Does Joint Stiffness Get Worse in the Morning During Winter
हड्डियों की कमजोरी का खतरा - फोटो : Freepik.com

ठंड के मौसम में जोड़ों की समस्याएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां कम होने और लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से जोड़ों की परेशानी बढ़ जाती है। जिन लोगों को पहले से आर्थराइटिस की समस्या है, उनके लिए ये मौसम और भी परेशानियां बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • आर्थराइटिस में जोड़ों के आसपास सूजन और दर्द होती है। रात में सोते समय शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है और जोड़ों की गतिविधियां कम हो जाती हैं। 
  • ऐसे में प्रभावित जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों और ऊतकों में जकड़न महसूस हो सकती है। 
  • रूमेटाइड आर्थराइटिस में जोड़ों की अंदरूनी परत में सूजन के कारण सुबह अकड़न ज्यादा महसूस हो सकती है।
Why Does Joint Stiffness Get Worse in the Morning During Winter
आर्थराइटिस की समस्याओं का खतरा - फोटो : Adobe Stock

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है परेशानी?

अब सवाल ये है कि जोड़ों-हड्डियों की परेशानी सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है?

अमर उजाला से बातचीत में हड्डियों के विशेषज्ञ डॉ एस.पी सिंह बताते हैं, ठंड के कारण कुछ लोगों में जोड़ों का दर्द और अकड़न बढ़ सकती है। असल में सर्दियों में लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न बढ़ सकती है।

इसके अलावा ठंड बढ़ने के साथ हाथ-पैरों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे विशेषकर उंगलियों में दर्द और असहजता महसूस हो सकती है। अगर जोड़ों में दर्द बना रहता है, साथ ही सूजन बढ़ रही है और जोड़ों में गर्माहट भी है तो इसे सामान्य ठंड का असर समझकर नजरअंदाज न करें। अचानक किसी एक जोड़ में तेज दर्द और सूजन होने पर भी तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Joint Stiffness Get Worse in the Morning During Winter
हड्डियों की समस्याएं कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com

आर्थराइटिस के मरीज सर्दियों में क्या करें?

डॉ सिंह कहते हैं, जिन लोगों को पहले से ही आर्थराइटिस या हड्डियों की कोई दिक्कत है, उन्हें सर्दियों में अपनी सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
 

  • सुबह उठने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग और जोड़ों की सामान्य एक्सरसाइज करें।
  • जोड़ों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनें।
  • गुनगुने पानी से नहाने या गर्म सिकाई करने से अकड़न में राहत मिल सकती है।
  • नियमित रूप से टहलें और योग करें। डॉक्टर की सलाह से हल्की एक्सरसाइज करें।
  • शरीर का वजन कंट्रोल रखें, क्योंकि ज्यादा वजन घुटनों और कूल्हों के जोड़ों पर दबाव बढ़ाता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed