फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा ठंड? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Sat, 30 Nov 2024 05:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 30 Nov 2024 05:17 PM IST
सार

डॉक्टर कहते हैं,  बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
Why am I getting cold so much What Causes Cold Intolerance and its risk
ठंड लगना - फोटो : Freepik.com

देश के कई राज्यों में देर से ही सही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण वाले धुंध के साथ कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ सर्दियों के कपड़े भी निकल गए हैं। सर्द मौसम में ठंड लगना एक आम बात है, लेकिन क्या अभी से आपको बहुत ज्यादा सर्दी लगने लगी है? 



आमतौर पर देखा जाता है कि एक ही वातावरण में कुछ लोग सामान्य रह लेते हैं जबकि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती रहती है। आपको भी अगर अक्सर बहुत ठंड लगती रहती है तो सावधान हो जाइए, कुछ मामलों में ये विटामिन्स की कमी या बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Why am I getting cold so much What Causes Cold Intolerance and its risk
ठंड लगना - फोटो : Freepik.com

ज्यादा ठंड लगने के कारण 

ठंड के प्रति असहिष्णुता या बहुत ज्यादा ठंड लगना वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि इसे किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का लक्षण जरूर माना जा सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्थितियों के शिकार लोगों को अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर आप क्रोनिक बीमारियों के शिकार हैं या शरीर में फैट कम है तो भी आपको अधिक ठंड का एहसास हो सकता है।

Why am I getting cold so much What Causes Cold Intolerance and its risk
विटामिन बी12 - फोटो : Freepik.com
कहीं आपमें विटामिन-बी 12 की कमी तो नहीं

डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि थकान कमजोरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why am I getting cold so much What Causes Cold Intolerance and its risk
थायराइड की समस्या - फोटो : Freepik.com

थायरॉइड की समस्या

थायरॉइड ग्रंथि में समस्या होने से थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती है, जो अधिक ठंड लगने का एक कारण है। अगर शरीर में रक्त संचार सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तो आपको अधिक ठंड लग सकती है। इसके अलावा आयरन की कमी, धमनी के रोग, डायटिंग करने से, कम वजन वाले और डायबिटीज से पीड़ित होने पर भी अधिक ठंड लग सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर तापमान में होने वाले बदलावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, जिससे अधिक ठंड लगती है।

विज्ञापन
Why am I getting cold so much What Causes Cold Intolerance and its risk
डॉक्टर की लें सलाह - फोटो : Adobe stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.बी. मिश्रा कहते हैं, अगर आपको ठंड अधिक महसूस हो रही है तो तुरंत सचेत हो जाएं और उचित उपचार कराएं। लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर में कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या में सुधार करके इस तरह की दिक्कतों में आराम पाया जा सकता है। अगर आपको विटामिन-बी12 या फिर थायरॉइड की समस्या है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इन स्थितियों का समय पर उपचार न हो पाने के कारण कई तरह की जटिलताओं का जोखिम हो सकता है।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed