फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: नहाते समय इस अंग पर पहले पानी डालने से बढ़ जाता है ब्रेन हेमरेज का खतरा, डॉक्टर से जानें

Tue, 30 Sep 2025 12:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 30 Sep 2025 12:33 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि नहाने का भी एक सही और वैज्ञानिक तरीका होता है? ज्यादातर लोग सीधे सिर पर पानी डालते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि नहाने के लिए किस अंग पर सबसे पहले पानी डालना चाहिए?

विज्ञापन
Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say
नहाना - फोटो : Adobe Stock

Correct Way to Take a Shower: नहाना हम सब की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। हम अक्सर इस बात पर ध्यान देते हैं कि ठंडे पानी से नहाएं या गुनगुने पानी से, लेकिन हम इस प्रक्रिया की शुरुआत कैसे करते हैं, इस पर शायद ही कभी गौर करते हैं। ज्यादातर लोग नहाने की शुरुआत सीधे सिर पर पानी डालकर शॉवर के नीचे खड़े होकर करते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यह नहाने का सही तरीका नहीं है।



विशेषज्ञों के मुताबिक, नहाने का एक सही तरीका होता है, जिसका पालन न करने पर शरीर पर अचानक तापमान परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, कुछ मामलों में ये इतना गंभीर हो सकता है कि ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say
नहाने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

क्या होता है 'एक्लेमटाइज'?
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपीएस त्यागी के अनुसार, नहाते समय हमारा शरीर पानी के तापमान के साथ तालमेल बिठाता है, जिसे विज्ञान की भाषा में 'एक्लेमटाइजेशन' कहते हैं। जब हम अचानक अपने सिर पर ठंडा या गर्म पानी डालते हैं, तो शरीर को इस तापमान के साथ एडजस्ट करने का मौका नहीं मिलता, जिससे एक प्रकार का शॉक लग सकता है। शरीर को इस शॉक से बचाने के लिए पानी सबसे पहले सही जगह पर डालना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Heart Problems: शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट के मरीज, डॉक्टरों ने बताई इसकी मुख्य वजहें
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Professor Dr. B P S Tyagi (@professordrbrajpaltyagi)


Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say
नहाने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

पानी डालने की शुरुआत कहां से करें?
डॉ. त्यागी के मुताबिक, नहाने की शुरुआत हमेशा नाभि के आसपास पानी डालकर करनी चाहिए। इसके लिए थोड़ा पानी हाथ में लेकर नाभि के हल्के निचले हिस्से पर डालें और 1-2 मिनट तक उसे वहीं रहने दें। ऐसा करने से हमारी पूरी बॉडी पानी के तापमान के प्रति धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाती है। शरीर की नसें और रक्त वाहिकाएं इस तापमान परिवर्तन के लिए तैयार हो जाती हैं, जिससे किसी भी तरह के जोखिम की आशंका कम हो जाती है।


ये भी पढ़ें- Alert: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही 'कोरोना जैसे लक्षणों' वाली बीमारी, संक्रमितों में देखी जा रही ये दिक्कतें
विज्ञापन
विज्ञापन
Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say
ब्रेन हेमरेज - फोटो : Freepik.com
सीधे सिर पर पानी डालना क्यों है खतरनाक?
डॉ. त्यागी के अनुसार सीधे सिर पर पानी डालने से कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। यदि पानी बहुत ठंडा है, तो इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं और रक्त के थक्के बनने का डर रहता है। वहीं अगर पानी बहुत गर्म है, तो यह ब्लड प्रेशर को अचानक प्रभावित कर सकता है, जिससे ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ सकता है। बाथरूम में होने वाले कई हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों को भी इसी आदत से जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन
Which part of the body should you pour water on first when bathing know what doctors say
नहाने का क्या है सही तरीका? - फोटो : instagram
इसलिए कभी भी नहाने से पहले नाभि में पानी जरूर डालें। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है। विशेषज्ञों के मुताबिक खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के मामले में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed