फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की कीमत से लेकर असर तक, जानें इसके बारे में सबकुछ

Sun, 12 Apr 2020 07:59 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
What you need to know about hydroxychloroquine tablet price drugs companies
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में फैली महामारी के बीच हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) दवा ने अमेरिका जैसे देशों को भी भारत से मदद मांगने को मजबूर कर दिया है। भारत इस दवा का बड़ा निर्यातक है। मांग बढ़ने के बाद भारत सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी, लेकिन करीब 30 देशों द्वारा इस दवा की मांग के बाद सरकार ने भारत पर निर्भर देशों को दवा उपलब्ध कराने की बात कही है। भारत में बड़े पैमाने पर इस दवा का उत्पादन होता है। मलेरिया और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में यह दवा बहुत ही असरदार साबित हुई है। अब दुनिया में चल रहे महामारी संक्रमण से लड़ने में भी इस दवा को बड़ी उम्मीद के साथ देखा जा रहा है। आइए, जानते हैं इस दवा के उत्पादन, कीमत और अन्य गुणों के बारे में: 

What you need to know about hydroxychloroquine tablet price drugs companies
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा क्या है?
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मलेरिया रोकने की दवा है, जिसे रूमेटॉयड अर्थटाइटिस और ल्यूपस जैसी ऑटो-इम्यून बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) कोविड-19 के इलाज में कारगर है, लेकिन इसका सकारात्मक असर हुआ है। पिछले दिनों आईसीएमआर यानी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने इस महामारी के उपचार के लिए इस दवा के उपयोग का सुझाव दिया। आईसीएमआर के मुताबिक इस दवा का इस्तेमाल संक्रमित और संदिग्ध दोनों तरह के मरीजों के लिए किया जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इस दवा का इस्तेमाल डॉक्टर के कहने पर ही किया जा सकता है। 

What you need to know about hydroxychloroquine tablet price drugs companies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस दवा की उत्पादक कंपनियां
प्रमुख दवा कंपनियां जायडस कैडिला और आईपीसीए इस दवा का उत्पादन करती हैं, जिसे सरकार ने पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इन दो कंपनियों के अलावा सिप्ला, ल्यूपिन लिमिटेड, एमसीडब्ल्यू हेल्थकेयर ऑफ इंदौर, इंटास फार्मास्युटिकल्स,  मैक्लीओड्स फार्माक्यूटिकल्स यह दवा बनाती है। दवा बनाने के लिए एपीआई यानी एक्टिव फार्माक्यूटिकल्स इंग्रेडिएंट्स की सप्लाई यूनीकैम रेमेडीस, लॉरस लैब्स, एबोट इंडिया, रुसान फार्मा, मंगलम ड्रग्स आदि कंपनियां करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What you need to know about hydroxychloroquine tablet price drugs companies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस दवा की कीमत
इस दवा की भूमिका जितनी अहम है, उस हिसाब से इसकी कीमत बहुत ही मामूली है। इस संकट काल में यह दवा लोगों के लिए जीवनरक्षक का काम कर रही है। भारत में इस दवा की कीमत करीब 30 रुपये प्रति 10 टैबलेट से भी कम है। दवा की बढ़ती मांग पर इसका उत्पादन बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
What you need to know about hydroxychloroquine tablet price drugs companies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंपनियों ने उत्पादन बढ़ाया
भारतीय दवा कंपनियों ने इस दवा का उत्पादन बढ़ा दिया है और अप्रैल के अंत तक इसे बढ़ाकर  चार गुना अधिक यानी 40 मीट्रिक टन कर लेंगी। वहीं, अगले महीने इसका उत्पादन 70 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है। दवा की लागत और कीमत कम होती है। ऐसे में वैश्विक कंपनियों ने इस दवा की मांग कम होने पर बड़े पैमाने पर इसे बनाना बंद कर दिया था। भारतीय कंपनियां ही दुनिया भर में 80 फीसदी मांग पूरी करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed