देश के तमाम हिस्सों में इस समय डेंगू का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से डेंगू के बढ़ते मामलों की खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 11 राज्यों में डेंगू के गंभीर संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। रिपोर्टस के मुताबिक देश में डेंगू के दो खतरनाक रूप- सीरोटाइप-2 और एफेब्रिल डेंगू की पहचान की गई है जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ ज्यादा खतरनाक मान रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो मच्छरों के कारण होने वाली इस बीमारी से कुछ सामान्य से उपाय करके सुरक्षित रहा जा सकता है।
आज का हेल्थ टिप्स: डेंगू के बाद तेज रिकवरी में मदद करेंगी यह चार चीजें, प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी सहायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनार खाना फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू के रोगियों या फिर डेंगू से बचाव के लिए अनार खाना फायदेमंद हो सकता है। अनार आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है जो शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। अनार के सेवन से थकान का एहसास कम होता है इसके अलावा आयरन से भरपूर होने के कारण अनार खून बनाने में भी मदद करता है। ब्लड प्लेटलेट काउंट को सामान्य बनाए रखने में भी यह मदद करता है। यही कारण है कि रिकवरी के समय अनार खाना सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
लहसुन का सेवन
लहसुन को सबसे अच्छे एंटी-वायरल खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। प्रतिरक्षा को बढ़ाने के साथ सूजन, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षणों से निपटने में लहसुन का सेवन मददगार हो सकता है। लहसुन में रोगाणुरोधी और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं जो विषाक्त पदार्थों को भी जड़ से खत्म करते हैं, जिससे डेंगू की रिकवरी में तेजी आती है।
नारियल पानी
डेंगू के कारण डिहाइड्रेशन होना सामान्य होता है। ऐसे में रिकवरी के लिए नारियल पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसका सेवन डेंगू की समस्या से आसानी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हो सकता है।
ब्रोकली खाएं
ब्रोकली विटामिन-के का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो ब्लड प्लेटलेट्स को सामान्य बनाने में मदद करता है। यदि प्लेटलेट्स की संख्या में तेज गिरावट है तो डेंगू के रोगी के दैनिक आहार में ब्रोकली खाने को जरूर देना चाहिए। यह एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों में भी समृद्ध होता है जिसे सेहत के लिए विशेष लाभप्रद माना जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।