फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: मानसून में क्यों नहीं करना चाहिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन? क्या खाएं-क्या नहीं

Sat, 17 Jul 2021 03:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 17 Jul 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
what to eat and not eat during monsoon season, all you want to know
मानसून में न खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


अर्चना सेठी
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
लखनऊ


देश में इस समय मानसून का मौसम चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी और धूप वाले मौसम के बाद मानसून का समय सभी के लिए काफी राहत देने वाला होता है। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से इस मौसम को विशेषज्ञ बीमारियों के लिए काफी संवेदनशील भी मानते हैं। माना जाता है कि तमाम तरह के रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों के लिए  यह मौसम काफी अनुकूल होता है, इसलिए मानसून के समय में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के मौसम में स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक रखने के लिए सभी लोगों को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मानसून के समय में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई ऐसी चीजों के सेवन को मना करते हैं जिन्हें सामान्य दिनों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं, मानसून के समय में आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?

what to eat and not eat during monsoon season, all you want to know
मानसून में खान-पान का रखें विशेष ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियों को न खाएं
पूरे साल सभी लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। लेकिन बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ इनका सेवन न करने की सलाह देते हैं। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम में नमी के कारण पत्तेदार सब्जियों के पत्ते  कीटाणुओं के लिए एक आदर्श प्रजनन स्थल बन जाते हैं। यही कारण है कि बरसात के मौसम में इन पत्तेदार सब्जियों को न खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में पालक, पत्ता गोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों को नहीं खाना चाहिए। 

what to eat and not eat during monsoon season, all you want to know
मानसून में पानी को उबालकर पीने की सलाह - फोटो : Pixels

पानी की सफाई का रखें विशेष ख्याल
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के समय में स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है, साफ पानी पीना। बारिश के मौसम में पानी के दूषित होने का खतरा अधिक होता है, ऐसे पानी पीने से पेट में इंफेक्शन, कालरा, डायरिया और टाइफाइड जैसे रोगों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में पानी को उबालकर पीना सबसे सुरक्षित माना जाता है। सुनिश्चित करें कि जिस बर्तन में पानी पी रहे हों, या पानी रखा हो वह अच्छी तरह से साफ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat and not eat during monsoon season, all you want to know
तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें - फोटो : Social media

तली-भुनी चीजों से करें परहेज
बरसात के मौसम में पकौड़े और समोसे किसे नहीं पसंद होते हैं लेकिन बहुत अधिक तैलीय और मसालेदार खाना खाने से पेट फूलने या गैस का खतरा इस मौसम में बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में मेटाबॉलिज्म अपेक्षाकृत धीमा हो जाता है, जिस वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत अधिक हो सकती हैं। मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण पेट के लिए भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करना भी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में मानसून में हल्की चीजें ज्यादा खानी चाहिए, जिससे उनके पाचन में कोई दिक्कत न होने पाए।

विज्ञापन
what to eat and not eat during monsoon season, all you want to know
प्राकृतिक मसाले हो सकते हैं बेहद फायदेमंद - फोटो : Social media

सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं मसाले
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मसाले, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। आहार में हल्दी, काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों को शामिल करके मानसून के मौसम में सर्दी और फ्लू संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा यह मसाले, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं। भोजन को अच्छी तरह से पकाकर और ताजा ही खाएं। मानसून के समय में बासी खाना खाने से बीमारियों का खतरा हो सकता है।


--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ अर्चना सेठी के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। अर्चना, लखनऊ की जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed