फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Hemoglobin: ब्लड टेस्ट में हीमोग्लोबिन है कम तो हो जाएं सावधान, खतरनाक हैं ये संकेत

Fri, 18 Oct 2024 04:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Oct 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
What is low hemoglobin know What happens when hemoglobin is low in body
हीमोग्लोबिन की कमी - फोटो : Freepik.com

Low Hemoglobin Causes: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी अंगों तक खून का संचार बेहतर तरीके से होता रहना जरूरी है। पर क्या हो अगर किसी के शरीर में खून की ही कमी हो जाए?



खून की कमी होना आम समस्या है, भारतीय महिलाओं में इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। खून की कमी का मतलब हीमोग्लोबिन की कमी से है। हीमोग्लोबिन हमारी लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन है। इसकी कमी से अंगों में ऑक्सीजन का संचार बाधित होने लगता है। हीमोग्लोबिन की लगातार बनी रहने वाली कमी एनीमिया का कारण बनती है, जिसके कई प्रकार के स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने के कई कारण हो सकते हैं। आहार में पोषक तत्वों की कमी, किसी प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या, महिलाओं में माहवारी के कारण भी इसका जोखिम अधिक देखा जाता है। हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार सामान्य से कम बने रहना कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं?

What is low hemoglobin know What happens when hemoglobin is low in body
हीमोग्लोबिन की कमी - फोटो : Freepik.com

कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन का स्तर?

पुरुषों और महिलाओं में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर अलग-अलग होता है। पुरुषों के लिए, सामान्य स्तर 14.0 से 17.5 ग्राम/डीएल के बीच वहीं महिलाओं के लिए सामान्य स्तर 12.3 से 15.3 ग्राम/डीएल के बीच होता है। पुरुषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 13 ग्राम/डीएल और महिलाओं में 12 ग्राम/डीएल से कम होना नुकसानदायक माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार सामान्य से कम बने रहना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।

What is low hemoglobin know What happens when hemoglobin is low in body
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

अक्सर बनी रहती है थकान-कमजोरी और सिरदर्द की दिक्कत

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया हो सकती है, जिसके कारण अक्सर थकान-कमजोरी और सिरदर्द की दिक्कत बनी रहती है। रात को अच्छी नींद लेने के बाद भी आप थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं। हल्के स्तर की शारीरिक गतिविधि करने पर भी आप कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। एनीमिया के कारण सिरदर्द होते रहना भी सामान्य समस्या है। इस तरह की दिक्कतें कुछ समय से बनी हुई हैं तो समय रहते किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is low hemoglobin know What happens when hemoglobin is low in body
हृदय गति की समस्या - फोटो : Freepik.com

हृदय गति में हो सकती है अनियमितता

हीमोग्लोबिन शरीर के ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन का सामान्य से कम बने रहने के कारण हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। हीमोग्लोबिन की कमी के शिकार लोगों को हृदय गति में अनियमितता, धड़कनों के सामान्य से कम या ज्यादा होने की दिक्कत बनी रह सकती है। हृदय गति में अनियमितता पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
What is low hemoglobin know What happens when hemoglobin is low in body
सांस की समस्या - फोटो : Freepik.com

सांस लेने में तकलीफ

हीमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर के ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन ठीक तरीके से नहीं पहुंच पाता है। असल में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने के कारण ऑक्सीजन ले जाने की इसकी क्षमता प्रभावित हो जाती है, जिसके कारण हल्की मेहनत करने पर भी सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई लोगों को एनीमिया के कारण आराम करने की स्थिति में भी सांस लेने में तकलीफ या सांस फूलने की दिक्कत होती रह सकती है। 



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed