विटामिन डी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप अपने दांतों और हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी न होने दें। विटामिन डी की शरीर में पूर्ति हमें कई तरह की बीमारियों से बचाती है। अगर आपको सही मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलता है तो आपको मोटापे और शुगर की बीमारी हो सकती है। विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता, दिमाग और नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन डी आपको कैंसर से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम से बचाता है।
हड्डियों और दांतों के लिए ही नहीं बल्कि इन बीमारियों से रोकथाम के लिए भी जरूरी है विटामिन डी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 21 Jan 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन