फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: क्या होता है ग्लूटेन और यह सेहत के लिए किस तरह से है खतरनाक? जानिए सबकुछ

Thu, 01 Jul 2021 08:09 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
What is gluten and how is it dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


भारत में बड़े पैमाने पर गेहूं का उपभोग किया जाता है। इससे बनी रोटी, चपाती, पराठे, पूरी आदि का सेवन देशभर में रोजाना किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेहूं के अलावा जौ और राई जैसे खाद्य पदार्थों में एक प्रकार का प्रोटीन पाया जाता है, जो कभी-कभी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इस प्रोटीन को ग्लूटेन कहा जाता है। यह एक प्रकार का लसलसा पदार्थ होता है, जो शरीर में भोजन को एक साथ बनाए रखने में मदद करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस ग्लूटेन का सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें गेहूं से एलर्जी है या सीलिएक रोग से पीड़ित हैं। अगर ऐसे लोग ग्लूटेन युक्त आहार का सेवन करते हैं तो उन्हें गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें पाचन संबंधी समस्याएं भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ग्लूटेन फ्री फूड के फायदों के बारे में... 

What is gluten and how is it dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाचन संबंधी समस्याओं से दिला सकता है राहत 

  • पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे कि पेट फूलना, गैस, दस्त या कब्ज के इलाज के लिए ग्लूटेन मुक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कई अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि ग्लूटेन फ्री डाइट इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। 
What is gluten and how is it dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जोड़ों के दर्द को कम करने में असरदार 

  • ग्लूटेन मुक्त आहार लेने से जोड़ों के दर्द, विशेष रूप से घुटनों में दर्द, पीठ दर्द और कलाई में दर्द को रोकने में मदद मिल सकती है। ये सीलिएक रोग के सामान्य लक्षण हैं। इस बीमारी में अंदरूनी सूजन की समस्या भी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What is gluten and how is it dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार 

  • अगर किसी व्यक्ति को सीलिएक रोग है, तो उसे ग्लूटेन मुक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। ग्लूटेन फ्री फूड आपकी थकान और सुस्ती से निजात दिला सकता है। 
विज्ञापन
What is gluten and how is it dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्लूटेन फ्री डाइट के नुकसान भी हैं 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों को सीलिएक रोग नहीं है और ग्लूटेन मुक्त डाइट लेते हैं, तो उन्हें महत्वपूर्ण पोषक तत्व, जैसे आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन-डी उचित मात्रा में नहीं मिल पाते और ऐसे में हड्डियों से संबंधित और अन्य कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed