फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EGC Test: ईसीजी टेस्ट क्या है, क्यों होती है इसकी जरूरत? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

Mon, 21 Apr 2025 09:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Apr 2025 09:48 PM IST
सार

दिल जब धड़कता है तो उसमें से छोटे-छोटे इलेक्ट्रिकल सिग्नल उत्पन्न होते हैं जो मांसपेशियों को संकुचित करने का निर्देश देते हैं। ईसीजी मशीन इन सिग्नलों को डिटेक्ट करती है और एक ग्राफ के रूप में दिखाती है।
 

विज्ञापन
What is an ECG Test Electrocardiogram Know ECG Test Kab Karaya Jata Hai
ईसीजी टेस्ट से हृदय रोगों का चलेगा पता - फोटो : Freepik.com

दुनियाभर में जिस तरह से कई प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। लाइफस्टाइल और आहार में सुधार के साथ नियमित रूप से हेल्थ चेकअप के माध्यम से आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। हेल्थ चेकअप के जरिए ये जाना जा सकता है कि कहीं शरीर में कोई बीमारी तो नहीं बढ़ रही है?



ईसीजी या इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट हृदय की समस्याओं का पता लगाने में मदद करती है। ये एक डायग्नोस्टिक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग दिल की विद्युत गतिविधियों को पता करने के लिए किया जाता है। ये संकेत दिल की धड़कन और रिदम की जानकारी देते हैं, जिसकी मदद से डॉक्टर पता करते हैं कि आपके दिल में सबकुछ ठीक है या नहीं?

What is an ECG Test Electrocardiogram Know ECG Test Kab Karaya Jata Hai
ईसीजी टेस्ट - फोटो : Freepik.com

ईसीजी टेस्ट की जरूरत क्यों होती है?

जब हमारा दिल धड़कता है तो इससे छोटे-छोटे इलेक्ट्रिकल सिग्नल उत्पन्न होते हैं जो मांसपेशियों को संकुचित करने का निर्देश देते हैं। ईसीजी मशीन इन सिग्नलों को रिकॉर्ड करके एक ग्राफ के रूप में दिखाती है। ईसीजी, डॉक्टर की सलाह पर कराया जाने वाला टेस्ट है। 

सीने में दर्द या जकड़न, धड़कनों के तेज या अनियमित होने, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी या चक्कर आने और अत्यधिक थकान महसूस होने जैसी स्थितियों के कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर ईसीजी टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।

What is an ECG Test Electrocardiogram Know ECG Test Kab Karaya Jata Hai
हृदय रोगों का पता कैसे लगाएं? - फोटो : Freepik.com

हृदय रोगों का पता लगाने में मिलती है मदद

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीजी शुरुआती चरण में हृदय की समस्याओं को पकड़ने में अत्यंत उपयोगी टेस्ट है। द लैंसेट में (2020) में प्रकाशित के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया गया कि ईसीजी की समय पर जांच से 30% तक हृदय रोग से मृत्यु के खतरे को कम किया जा सकता है।

इसी तरह यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की गाइडलाइन के अनुसार, ईसीजी अधिक जोखिम वाले हृदय रोगियों के लिए शुरुआती जांच में अनिवार्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is an ECG Test Electrocardiogram Know ECG Test Kab Karaya Jata Hai
ईसीजी टेस्ट और इसकी आवश्यकता - फोटो : freepik.com

इन बातों का रखें ख्याल

ईसीजी एक सरल परीक्षण है जिसके लिए आमतौर पर किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है।

  • ईसीजी करवाने से पहले आप सामान्य रूप से खा-पी सकते हैं (जब तक कि आपके डॉक्टर ने किसी चीज से मना न किया हो)।
  • ईसीजी करवाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर को बताएं कि आप कौन सी दवाएं ले रहे हैं।
  • ईसीजी सबसे अच्छा तब काम करता है जब त्वचा साफ और सूखी हो, और तेल और लोशन न लगा हो। 



--------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed