फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30-Day Salad Diet: एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से शरीर पर क्या असर होगा?

Mon, 20 Jul 2026 12:59 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 20 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

30-Day Salad Diet: अक्सर आपने सिलेब्स को देखा होगा कि वो लंच में सिर्फ सलाद खाना पसंद करते हैं। ये आदत कितनी सही है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।

विज्ञापन
what if i eat only salad in lunch for 30 days kya lunch me sirf salad kha sakte hain
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : AI
30-Day Salad Diet: आजकल फिटनेस और वजन कम करने के लिए कई लोग अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं। खासतौर पर सेलिब्रिटीज और फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच लंच में सिर्फ सलाद खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। 


30-Day Salad Diet यानी एक महीने तक दोपहर के खाने में सिर्फ सलाद खाने का आइडिया सुनने में काफी हेल्दी लग सकता है, लेकिन क्या यह शरीर के लिए हमेशा फायदेमंद होता है? सलाद में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक सिर्फ सलाद खाया जाए हो सकता है कि शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। 

इसलिए किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके शरीर को किन पोषक तत्वों की जरूरत है। आइए जानते हैं कि एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है।

 
what if i eat only salad in lunch for 30 days kya lunch me sirf salad kha sakte hain
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : AI
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से क्या होगा?

1. वजन कम हो सकता है

अगर आप लंच में हाई कैलोरी वाले खाने की जगह सलाद खाते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है। इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है। खासकर जिन लोगों की डाइट पहले ज्यादा तली-भुनी और प्रोसेस्ड फूड वाली थी, उन्हें इसका असर जल्दी दिखाई दे सकता है।

हालांकि, वजन कम होना सिर्फ सलाद खाने से नहीं बल्कि पूरे दिन की कुल कैलोरी और एक्टिविटी पर निर्भर करता है।

 
what if i eat only salad in lunch for 30 days kya lunch me sirf salad kha sakte hain
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
 2. शरीर को फाइबर अधिक मिलेगा

सलाद में मौजूद सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, टमाटर, पत्तेदार सब्जियां और चुकंदर फाइबर से भरपूर होती हैं। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।

फाइबर ज्यादा लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what if i eat only salad in lunch for 30 days kya lunch me sirf salad kha sakte hain
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
 3. प्रोटीन की कमी हो सकती है

सिर्फ सब्जियों वाला सलाद खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत रखने, हार्मोन बैलेंस और शरीर की मरम्मत के लिए जरूरी होता है।

अगर सलाद में पनीर, स्प्राउट्स, चना, दाल, अंडा या टोफू जैसी प्रोटीन वाली चीजें शामिल नहीं हैं, तो लंबे समय तक कमजोरी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन
what if i eat only salad in lunch for 30 days kya lunch me sirf salad kha sakte hain
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Samvad
4. ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है

कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। सिर्फ सलाद खाने से कई लोगों को दिन में थकान, कमजोरी या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है।

खासकर ज्यादा मेहनत करने वाले लोगों, खिलाड़ियों या एक्सरसाइज करने वालों के लिए संतुलित डाइट जरूरी होती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed