फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lemon In Food: भोजन में नींबू निचोड़कर खाने से क्या होता है? जान लें इसके पीछे का विज्ञान

Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

अक्सर कुछ लोग सब्जी या दाल में नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में उनके मन में कई बार ये सवाल आता है कि क्या ऐसे खाना फायदेमंद होता है। बता दें कि भोजन में नींबू निचोड़कर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
What happens when you squeeze lemon in your food know in hindi
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock

Lemon In Food: नींबू हमारी भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नींबू की खास बात यह है कि यह सबसे अधिक खट्टे फलों में से एक है। हम सभी जानते हैं कि नींबू को कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है, इन्हीं में से एक प्रमुख तरीका है रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करना। लेकिन बहुत से लोग अपने भोजन में भी नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं। अब बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि भोजन में नींबू निचोड़कर खाना फायदेमंद होता है भी है या नहीं? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।



भोजन में नींबू निचोड़कर खाना बहुत फायदेमंद होता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खासकर मानसून के मौसम में, जब पाचन अक्सर कमजोर पड़ जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, नींबू का सेवन किसी औषधि से कम नहीं। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत कर पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायता करता है। अब आइए भोजन में नींबू निचोड़कर खाने के फायदे जानते हैं।

What happens when you squeeze lemon in your food know in hindi
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

पाचन क्रिया में सुधार
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है और लार व पाचन रसों के उत्पादन को बढ़ाता है। दाल या सब्जी में नींबू निचोड़ने से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे भारी भोजन जैसे दाल, चावल या अन्य भारी भोजन का पचना भी आसान हो जाता है। यह कब्ज, अपच, और गैस की समस्या को कम करता है। नींबू का फाइबर युक्त रस आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है, जिससे मल त्याग नियमित होता है। रोजाना भोजन में थोड़ा नींबू निचोड़ने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मानसून में होने वाली पाचन समस्याएं कम होती हैं।


ये भी पढ़ें- Arthritis Risk: दिनचर्या की इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है आर्थराइटिस का खतरा, बरतें ये सावधानियां
 
What happens when you squeeze lemon in your food know in hindi
हीमोग्लोबिन - फोटो : Adobe

आयरन का अवशोषण बढ़ता है
नींबू में मौजूद विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। पालक, दाल, या चने जैसे खाद्य पदार्थों में नींबू निचोड़ने से शरीर में आयरन का अवशोषण कई गुना बढ़ सकता है। इससे एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं होती है। विटामिन C आयरन को अधिक घुलनशील बनाता है, जिससे यह आंतों में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What happens when you squeeze lemon in your food know in hindi
इम्युनिटी - फोटो : Adobe stock photos

इम्यूनिटी को मजबूती
नींबू विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स का भंडार है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को सर्दी, जुकाम, और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। दाल या सब्जी में नींबू निचोड़ने से न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।


ये भी पढ़ें- Arthritis Risk: दिनचर्या की इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है आर्थराइटिस का खतरा, बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन
What happens when you squeeze lemon in your food know in hindi
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
सावधानियां
हालांकि नींबू के कई फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक नींबू निचोड़ने से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है और पेट में जलन हो सकती है। बेहद गर्म भोजन में नींबू निचोड़ने से विटामिन C नष्ट हो सकता है। डायबिटीज या गैस्ट्रिक समस्या वाले लोग इसका सीमित उपयोग करें और डॉक्टर से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed