कई अध्ययनों से यह बात स्पष्ट होती है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 24 घंटे में तीन मील लेना आवश्यक है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और फिर रात में डिनर, ये तीनों शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। इनमें से अगर आप एक मील भी मिस करते हैं तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।
Health Alert: अगर आप अक्सर एक टाइम का भोजन नहीं करते तो हो सकता है गॉल ब्लैडर स्टोन, शुगर बढ़ने का भी खतरा
भोजन छोड़ने से होने वाली दिक्कतें
शोधकर्ताओं ने बताया हर बार जब आप कुछ भी खाते हैं तो आपका गॉलब्लैडर, पित्त रस छोड़ता है, जो भोजन के पाचन में मदद करता है। हालांकि यदि आप भोजन नहीं करते हैं, तो भी पित्त रस का निर्माण उसी तरह होता रहता है। भोजन के पाचन में इसका उपयोग न हो पाने के कारण यह आपके पित्ताशय की थैली में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने लगता है। यह स्थिति पित्त की थैली में कठोर वसा का निर्माण करने लगती है जिससे पथरी हो सकती है।
हृदय रोगों का जोखिम
कई अध्ययनों में बताया गया है कि यदि आप अक्सर एक टाइम का भोजन, विशेषकर सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो इसके दुष्प्रभावों में आपको मोटापा, उच्च रक्तचाप, लिपिड प्रोफाइल की समस्या, मधुमेह और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी दिक्कतें होने लगती है जो कार्डियोमेटाबोलिक जोखिमों का कारक हो सकती हैं।
हृदय रोगों से बचाव के लिए आवश्यक है कि आप स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन जरूर सुनिश्चित करें।
ब्लड शुगर बढ़ने की हो सकती है समस्या
एक समय का मील छोड़ना उन लोगों के लिए और भी समस्याकारक है जो पहले से डायबिटीज के शिकार हैं। यह भोजन के सेवन और इंसुलिन उत्पादन के बीच असंतुलन को बढ़ावा दे सकती है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव होने का जोखिम रहता है। मधुमेह वाले ज्यादातर लोग इंसुलिन या रक्त शर्करा को कम करने वाली दवाओं पर निर्भर हैं, ऐसे लोगों के लिए एक समय भी भोजन छोड़ना अधिक खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे लो ब्लड शुगर होने का खतरा अधिक रहता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।