फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तब क्या होगा जब खाना ख़त्म हो जाएगा?

Wed, 10 Apr 2019 03:53 PM IST
प्रशांत राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 10 Apr 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
what happen when food end of world

एक रात में ही सब कुछ घट गया था। कुछ ही वर्ष पहले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाले एक आधुनिक फलते-फूलते शहर में रेसाद त्रबोंजा एक आम किशोर का जीवन जी रहा था । 5 अप्रैल 1992 को उसका घर कहा जाने वाला यह शहर बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गया था। बोस्निया की सर्ब सेना ने उसके साथ-साथ सरायेवो शहर के चार लाख अन्य बाशिंदों को भी चारों ओर से घर लिया था। लेकिन इन लोगों को तब यह मालूम नहीं था कि यह दुःस्वप्न लगभग चार वर्ष चलेगा। सरायेवो की इस घेराबंदी के बीच यहां के निवासी रोज़ होने वाली गोलाबारी में अपनी रोज़मर्रा की जिन्दगी जी रहे थे। घेराबंदी करने वाले सैनिक शहर के आसपास की पहाड़ियों पर जमे हुए थे। इससे शहर के लोगों के लिए सड़क पार करना या खाने के लिए किसी कतार में लगना भी जानलेवा हो सकता था। गोले और गोलियों का ख़तरा तो लगातार बना हुआ था लेकिन त्रबोंजा और उसके पड़ोसी एक और ख़तरे से घिरते जा रहे थे - वो थी भुखमरी।

what happen when food end of world

उस समय 19 वर्ष के हो चुके त्रबोंजा अब बोस्निया में स्कूली बच्चों को युद्ध के बारे में पढ़ाते हैं। उन दिनों की याद करके वो बताते हैं, "घेराबंदी के तुरंत बाद ही खाना ख़त्म होने लगा था। दुकानों में रखा खाद्य पदार्थ बहुत जल्दी ख़त्म हो गया था। कई दुकानें तो लूट ली गईं। परिवार बड़ा हो तो फ्रिज और अल्मारियों में रखे गये खाद्य पदार्थ भी बहुत जल्दी ही ख़त्म हो जाते हैं।" जनवरी 1996 में यह घेराबंदी समाप्त हुई। उस समय तक सरायेवो के साढ़े 11 हजार से अधिक निवासी मारे जा चुके थे। छर्रों, विस्फोटकों और गोलियों में मरने वाले कई लोगों के अलावा कुछ लोग निश्चित रूप से ठंड और भूख की वजह से मरे। लेकिन त्रबोंजा बताते हैं कि मौत और लगातार होने वाले विनाश के बावजूद सरायेवो के लोगों ने असाधारण जुझारूपन दिखाया।

what happen when food end of world

त्रबोंजा बताते हैं, "उपनगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने-अपने बगीचों में उन दिनों सब्जियां उगाते थे और सबके साथ बांटकर खाते थे। " "वे लोग अपने पड़ोसियों को भी सब्जियों के बीज देते थे जिससे लोग अपनी बालकनी में फूलदान में सब्जियां उगा सकें। अपनी बालकनी में उगाए गए टमाटरों का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है।"  अंतरराष्ट्रीय समुदाय बोस्निया में लगातार बढ़ने वाले युद्ध में हस्तक्षेप को लेकर ऊहापोह में रहा, लेकिन कनाडा के सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के दल के रूप में काम करते हुए किसी तरह सरायेवो का हवाईअड्डा फिर से खोल दिया। यह एक बहुत अहम कदम था। घेराबंदी के बीच ही संयुक्त राष्ट्र ने एक लाख 60 हजार टन भोजन, दवाओं और अन्य सामग्रियों को लाने वाली लगभग 12 हजार सहायता उड़ानें इस शहर में सम्पन्न कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what happen when food end of world

त्रबोंजा का मानना है, "यदि यह सहायता न मिलती तो शायद सरायेवो न बचता। शहर की 90 प्रतिशत आबादी संयुक्त राष्ट्र द्वारा वितरित भोजन पर ही जीवित थी। जो लोग बहुत सम्पन्न थे, वे गहनों, चित्रों या किसी भी बहुमूल्य वस्तु के बदले कालाबाज़ार से अतिरिक्त भोजन पा जाते थे।"  लेकिन जिनके पास अदला-बदली के लिए कुछ भी न हो उन्हें रोज़ मिलने वाले जरा से भोजन को बढ़ाने के लिए अन्य तरीके अपनाने की जरूरत थी। अपने परिवार और घर को बचाने के लिए सरायेवो के कई अन्य युवा पुरुषों की तरह ही त्रबोंजा ने भी हताशा में बंदूक भी उठाई। वे युद्ध से वापसी के समय शहर के अस्पताल में रक्तदान करते हुए घर आते थे। बदले में उन्हें गोमांस का एक कैन मिलता था। वे बताते हैं, "हमें और भी तरीके ढूंढने पड़े। हम लोगों ने किताबों में ढूंढा कि किन पौधों को खाया जा सकता है जिससे फूलों से भी सलाद बना सकें। कभी-कभी तो केवल चाय और ब्रेड का एक टुकड़ा होता था और कभी पूरे दिन में कुछ नहीं मिलता था। सही मायनों में अस्तित्व की लड़ाई चल रही थी।"

विज्ञापन
what happen when food end of world

भुखमरी का भीषण दौर
त्रबोंजा से बातचीत करते हुए यह विश्वास करना मुश्किल होता है कि 30 वर्ष से भी कम समय पहले यह सब कुछ यूरोप के बीचोंबीच घटा। लेकिन उसकी इस कहानी जैसी अन्य कहानियां अभी इतिहास में दफन नहीं हुई हैं। युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और सूखे के कारण द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से दुनिया पहली बार भुखमरी के सबसे भीषण दौर से गुजर रही है। मानवीय आपातकाल की भविष्यवाणी करने वाले अमरीका के एक संगठन फैमाइन अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के अनुसार वर्ष 2019 में 46 देशों के साढ़े आठ करोड़ लोगों को आपात खाद्य सहायता की आवश्यकता होगी। यह संख्या ब्रिटेन, ग्रीस और पुर्तगाल की कुल आबादी के बराबर है. संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार लगभग 12 करोड़ 40 लाख लोग खाद्य संकट का सामना करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed