फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: जीभ के रंग में बदलाव या बार-बार छाले होना, आयरन की कमी से भी हो सकती हैं ये दिक्कतें, रहें सावधान

Sun, 15 Jan 2023 06:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
What Causes Tongue Discolorations, iron deficiency symptoms in mouth and know about its prevention
जीभ पर सफेद धब्बे - फोटो : istock

आहार के माध्यम से शरीर को नियमित रूप से कई प्रकार का पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आयरन ऐसा ही एक तत्व है। लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए आयरन आवश्यक है, ये कोशिकाएं पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती हैं। आयरन की कमी से एनीमिया नामक बीमारी हो सकती है, इसके कारण लोगों में थकान, ऊर्जा की कमी और त्वचा में पीलापन होने के साथ अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को भोजन में आयरन युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर के लिए इसकी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। आमतौर पर जिन लोगों में आयरन की कमी हो जाती है उन्हें बहुत अधिक कमजोरी और चक्कर आने की दिक्कत होती रहती है।

इन लक्षणों के अलावा मुंह-जीभ में होने वाली कुछ समस्याएं भी इस पोषक तत्व की कमी की ओर इशारा हो सकती हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

What Causes Tongue Discolorations, iron deficiency symptoms in mouth and know about its prevention
आयरन की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock

आयरन की कमी के लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आयरन की कमी शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती है। एनीमिया की स्थिति पर समय रहते ध्यान देना बहुत आवश्यक है वरना यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। सामान्य तौर पर शरीर में आयरन की कमी के कारण अत्यधिक थकान-कमजोरी, त्वचा में पीलापन, दिल की धड़कन की अनियमितता, हाथ और पैरों का अक्सर ठंडा रहने और त्वचा से संबंधित बदलाव हो सकते हैं।

What Causes Tongue Discolorations, iron deficiency symptoms in mouth and know about its prevention
माउथ अल्सर की समस्या - फोटो : istock

मुंह के इन लक्षणों पर ध्यान दें

शरीर में आयरन की कमी के संकेत मुंह में होने वाले कई बदलावों के आधार पर भी देखे जा सकते हैं। भोजन से अजीब स्वाद  आने की समस्या आयरन की कमी के कारण हो सकती है। इसके अलावा मुंह में लाल परतदार दरारें, अक्सर होंठ फटने की समस्या भी बनी रहती है। आयरन की कमी वाले लोगों में बार-बार मुंह में छाले होने की दिक्कत भी परेशान करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Causes Tongue Discolorations, iron deficiency symptoms in mouth and know about its prevention
जीभ के रंग में बदलाव - फोटो : Pixabay

जीभ का रंग सफेद

मुंह के अलावा जीभ में भी होने वाले कुछ परिवर्तन के आधार पर आयरन की कमी का पता लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जीभ में सूजन, पीलापन, दर्द और अजीब तरह से चिकनाहट का एहसास हो सकता है। जीभ का रंग हल्का गुलाबी से बदलकर सफेद होने लगना भी इस समस्या की ओर इशारा हो सकता है। इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूरी हो जाती है। 

विज्ञापन
What Causes Tongue Discolorations, iron deficiency symptoms in mouth and know about its prevention
आयरन की कमी में क्या खाएं? - फोटो : Pixabay

आयरन की कमी कैसे पूरी करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में कुछ सामान्य सी चीजों को शामिल करके आयरन की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। पौष्टिक आहार शरीर में ऑक्सीजन के संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। आयरन के लिए मांस, मछली, पालक, डेयरी उत्पादों का सेवन फायदेमंद है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां और साग, किशमिश और खुबानी से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed