फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grey Hair: 30 की आयु से पहले सफेद हो जाएंगे आपके बाल, बचना है तो तुरंत छोड़ दीजिए ये आदतें

Sat, 19 Aug 2023 05:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Aug 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
what causes grey hair in your 30s know ho smoking and stress affect your health
बालों के सफेद होने की समस्या - फोटो : getty images

युवाओं में कम उम्र में बालों की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग 30 की उम्र से पहले ही बालों के झड़ने या सफेद होने की दिक्कत से परेशान हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बालों की इस तरह की बढ़ती समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें लाइफस्टाइल-आहार की गड़बड़ी से लेकर कई पर्यावरणीय स्थितियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहतें हैं सभी लोगों को दैनिक रूप से बालों को स्वस्थ रखने वाले प्रयास करते रहने चाहिए।



युवाओं में बढ़ती इन समस्याओं के कारणों को समझने के लिए किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि हमारे दिनचर्या की कई गड़बड़ आदतों का बालों की सेहत पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है।

धूम्रपान ऐसी ही एक आदत है जिसके कारण बालों के सफेद होने की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।आइए इसके अन्य जोखिमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

what causes grey hair in your 30s know ho smoking and stress affect your health
सफेद बालों के कारण - फोटो : Pixabay

क्यों सफेद होते हैं बाल?

बाल सफेद करने वाले कारकों के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर प्राकृतिक रूप से ये सफेदी क्यों आती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे बालों के रोमों में रंगद्रव्य कोशिकाएं होती हैं जो मेलेनिन बनाती हैं, यह रसायन ही हमारे बालों को रंग देता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ये कोशिकाएं मरने लगती हैं। रंगद्रव्य की कमी के कारण नए बाल हल्के रंग या फिर सफेद होने लगते हैं। हमारे जीवनशैली की कई आदतें इन रंगद्रव्यों को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं।

what causes grey hair in your 30s know ho smoking and stress affect your health
धूम्रपान से बालों के नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान के कारण होने वाली समस्या

शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक धूम्रपान करते हैं उनके बाल, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में अधिक तेजी से सफेद होते हैं। शोध में पाया गया कि धूम्रपान मेलेनिन उत्पादन को बंद कर सकता है और इसलिए समय से पहले बाल सफ़ेद होने लगते हैं। इसके अलावा सिगरेट के धुएं में मौजूद विषाक्त पदार्थ शरीर में हार्मोनल संतुलन को भी बिगाड़ सकते हैं, यह बालों के रोमों को नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण भी बालों में सफेदी की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes grey hair in your 30s know ho smoking and stress affect your health
तनाव से बालों की समस्या - फोटो : iStock

ज्यादा तनाव लेना भी हानिकारक

अधिक तनाव लेने की स्थिति को बालों की समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। यदि आप अधिक तनाव लेते हैं तो इससे न सिर्फ समय से पहले बालों के टूटने की समस्या हो सकती है साथ ही यह कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

अध्ययन से पता चलता है कि तनाव की समस्या वास्तव में आपके बालों को सफेद कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह भी बालों के रंग वर्णकों को क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed