फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Oxygen Level: केवल सांस फूलना ही नहीं, ये संकेत भी बताते हैं शरीर में ऑक्सीजन हो रही है कम

Sat, 22 Aug 2026 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Aug 2026 07:21 PM IST
सार

शरीर के हर अंग को सही तरीके से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। ऑक्सीजन कम होने पर सांस फूलना, बेचैनी, होंठ नीला पड़ने या अत्यधिक कमजोरी जैसे संकेत दिख सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऑक्सीजन का सामान्य स्तर क्या है और इसके कम होने के क्या कारण हो सकते हैं?

विज्ञापन
what are the symptoms of low oxygen in your body know oxygen ki kami ke lakshan
शरीर में ऑक्सीजन कम होने पर क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

शरीर के हर अंग को काम करने के लिए निरंतर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। सांस के जरिए हमारे फेफड़ों में पहुंची ऑक्सीजन वहां से खून में मिलती है और खून के माध्यम से दिमाग, हृदय, मांसपेशियों और शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचती है। जब किसी कारण से खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है, तो ये स्थिति सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। खून में ऑक्सीजन के कम होने को मेडिकल की भाषा में हाइपोक्सीमिया कहा जाता है।



ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर वैसे तो शुरुआत में शरीर इसकी भरपाई करने की कोशिश करता है। इसमें सांस तेज होने, सांस फूलने, बेचैनी और हृदय की धड़कन बढ़ना जैसे संकेत दिखाई दे सकते हैं। हालांकि समस्या बढ़ने पर इसका असर दिमाग और दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको चक्कर आने, सिरदर्द, भ्रम, अत्यधिक कमजोरी या नींद आने जैसी दिक्कत हो सकती है। 

ऑक्सीजन की लंबे समय तक बनी रहने वाली कमी सेहत के लिए मुश्किलों को कारण बन सकती है। इसलिए समय रहते इसपर ध्यान दिया जाना चाहिए।

what are the symptoms of low oxygen in your body know oxygen ki kami ke lakshan
शरीर में ऑक्सीजन का स्तर - फोटो : Freepik.com

ऑक्सीजन की कमी-हाइपोक्सीमिया

शरीर में ऑक्सीजन की स्थिति कैसी है, इसे जानने के लिए आमतौर पर पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल किया जाता है। 
 

  • स्वस्थ लोगों में ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO₂) सामान्यतः 95 से 100 प्रतिशत के बीच रहता है। 
  • लेकिन फेफड़ों या हृदय की कुछ बीमारी वाले लोगों में सामान्य स्तर अलग हो सकता है। 
  • शरीर में ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा कमी होने पर गंभीर स्थिति में होंठ या त्वचा का नीला पड़ने लगता है और बेहोशी तक हो सकती है।


यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि कुछ मामलों में ऑक्सीजन कम होने के बावजूद लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं होते, इसलिए केवल बाहरी लक्षणों के आधार पर ऑक्सीजन का स्तर सामान्य मान लेना सही नहीं है।

ऐसे में सवाल ये है कि शरीर में ऑक्सीजन कम होने पर कौन से संकेत सबसे पहले दिखाई देते हैं? 

what are the symptoms of low oxygen in your body know oxygen ki kami ke lakshan
सांस फूलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

सांस फूलना और सांस लेने में परेशानी

ऑक्सीजन कम होने पर सांस फूलना सबसे आम संकेतों में से एक है। आपको ऐसा लग सकता है कि सांस के लिए पर्याप्त हवा नहीं मिल रही है या पूरी सांस लेने के लिए बार-बार गहरी सांस लेनी पड़ रही है। 
 

  • कुछ लोगों में थोड़ी-सी शारीरिक गतिविधि के बाद ही सांस बहुत तेज चलने लगती है, जबकि गंभीर स्थिति में आराम करते समय भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
  • हालांकि सांस फूलना केवल कम ऑक्सीजन का संकेत नहीं है। एनीमिया, चिंता, मोटापा, हृदय रोग और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं में भी ऐसा हो सकता है। 
  • इसलिए अचानक शुरू हुई या लगातार बढ़ रही सांस की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
what are the symptoms of low oxygen in your body know oxygen ki kami ke lakshan
होठों के रंग में बदलाव - फोटो : Adobe stock

होंठ, नाखून या त्वचा का नीला पड़ना

ऑक्सीजन की गंभीर कमी में होंठ, नाखून या त्वचा नीली या नीली-सी दिखाई दे सकती है। इस स्थिति को सायनोसिस  कहा जाता है। यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है।
 

  • अगर होंठ या चेहरा नीला पड़ने लगे और साथ में सांस लेने में परेशानी हो रही हो, तो इसे आपात स्थिति मानना चाहिए। ऐसे समय घर पर तुरंत ऑक्सीमीटर की रीडिंग देखें और अगर ये 90 से कम हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
what are the symptoms of low oxygen in your body know oxygen ki kami ke lakshan
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock

 बेचैनी और भ्रम की समस्या

ऑक्सीजन की कमी होने पर शरीर इसकी भरपाई करने के लिए दिल की धड़कन और सांस लेने की गति बढ़ा देता है। इसलिए आपको धड़कनों में तेजी, बेचैनी या घबराहट जैसा महसूस हो सकता है। अगर इसके साथ सांस फूलने, सीने में दर्द या कमजोरी भी हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी होने पर मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने पर चक्कर आने, ध्यान लगाने में परेशानी, भ्रम, असामान्य व्यवहार या अत्यधिक कमजोरी हो सकती है।

 

ऑक्सीजन कम होने की वजह क्या हो सकती है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो ऑक्सीजन लेवल कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर निमोनिया, अस्थमा, सीओपीडी, फेफड़ों में संक्रमण वाले लोगों में लो ऑक्सीजन की दिक्कत रहती है। इसके अलावा हृदय की कुछ बीमारियां, सांस लेने में रुकावट, फेफड़ों में रक्त का थक्का बनने और अधिक ऊंचाई पर जाने से भी ऑक्सीजन स्तर को प्रभावित हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको शरीर में असामान्य बदलाव दिख रहा है या फिर बताए गए लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। 





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed