फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लीची, विटामिन सी और बी के साथ ये पौष्टिक तत्व मौजूद

Tue, 18 Jun 2019 09:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
What are the health benefits of Litchi fruit, Encephalitis toll reaches 84 in Bihar
बिहार में इंसेफलाइटिस का कहर - फोटो : अमर उजाला

बिहार में चमकी बुखार का कहर जारी है। इस बीमारी की वजह से 84 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। मुजफ्फरपुर कस्बा इंसेफलाइटिस की सबसे ज्यादा चपेट में है। 1995 से ही यह बीमारी यहां बच्चों को अपना शिकार बनाती आई है। हर साल मई और जून के महीने में बिहार के विभिन्न कस्बे इस बीमारी की चपेट में आते हैं और बच्चों के मरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बीमारी की कई वजहों में से एक वजह खाली पेट लीची खाने को भी बताया गया है। आइए जानते हैं छोटे-से फल लीची में कौन-से विटामिन होते हैं और इनका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है...


 

What are the health benefits of Litchi fruit, Encephalitis toll reaches 84 in Bihar
लीची - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में इंसेफलाइटिस के पीछे की वजह खाली पेट लीची खाने को भी बताया गया है। हालांकि इसे लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है लेकिन जांच रिपोर्ट में बीमारी की वजह को लीची भी बताया गया है। लीची का फल गर्मियों में ही होता है। यह छोटा-सा फल काफी पौष्टिक होता है। चीन में लीची दवाई के तौर पर उपयोग में लाया जाता है।
 

What are the health benefits of Litchi fruit, Encephalitis toll reaches 84 in Bihar
लीची - फोटो : सोशल मीडिया

लीची के फल में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इस फल में विटामिन सी और विटामिन बी की मात्रा होती है। खून के उत्पादन के लिए लीची का फल काफी पौष्टिक होता है। इस फल में मैग्नेशियम, कॉपर, आयरन जैसे खनीज होते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the health benefits of Litchi fruit, Encephalitis toll reaches 84 in Bihar
बिहार में चमकी बुखार - फोटो : PTI

लीची के फल में फाइबर की मात्रा में काफी होती है। इस फल में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की मात्रा होती है जो मेटाबॉलिज्म फैट को बढ़ाता है। लीची में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड की मात्रा भी होती है। लीची में एंटीऑक्सीडेंट की इतना मात्रा होती है कि यह जल्द बुढ़ापे की समस्या से भी निजात दिलाता है।
 

विज्ञापन
What are the health benefits of Litchi fruit, Encephalitis toll reaches 84 in Bihar
चमकी बुखार - फोटो : pexels.com

लीची में पोटेशियम की मात्रा भी होती है जो कि शरीर में सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा हाई पोटेशियम शरीर में फ्लूड लेवल को भी नियंत्रित करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और स्ट्रोक जैसी बीमारी नहीं होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed