फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने और बॉडी बनाने के लिए लेते हैं सप्लीमेंट तो हो जाएं सावधान, बुरी तरह से हो सकते हैं बीमार

Tue, 18 Jun 2019 09:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Diet supplements cause severe health issues
सप्लीमेंट - फोटो : pixabay

अगर आप भी वजन घटाने और बॉडी बनाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट लेते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ये चीजें आपको बीमार कर सकती हैं और शरीर पर इनका घातक दुष्परिणाम हो सकता है। एक नए शोध में कहा गया है कि जो लोग मसल्स बनाने और पतला होने के साथ ही तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक लेते हैं उनको कई तरह की बीमारियां का खतरा तीन गुणा बढ़ जाता है।

Diet supplements cause severe health issues
बॉडी बिल्डिंग - फोटो : pixabay

चाहे बच्चे हों या फिर जवान अगर वह ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट लेते हैं तो उनको विटामिन की जगह बीमारी मिल सकती है। इसे लेकर अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि वजन घटाने, सेक्शुअल फंक्शन और स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस के लिए कंज्यूम किए जाने वाले सप्लीमेंट शरीर को कई तरह की बीमारियां दे सकते हैं। 

Diet supplements cause severe health issues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
यह शोध एडोलसेंट हेल्थ जनरल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने इन सप्लीमेंट का शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव का विश्लेषण किया है। शोध में इन स्पलीमेंट को लेने से मृत्यु तक होने की बात सामने आई है। अक्सर आपने देखा होगा कि जिम जाने वाले लोग शरीर बनाने के लिए कई तरह के सप्लीमेंट का सेवन करते हैं और ये सप्लीमेंट शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह के सप्लीमेंट लेते हैं को आपको सावधान रहने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed