फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: अक्सर बनी रहती है सर्दी-जुकाम की समस्या, इन घरेलू उपायों से मिल सकता है आराम

Sun, 06 Feb 2022 06:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Feb 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
What are the fastest home remedies for cold and cough, all you need to know
सर्दी-जुकाम को कैसे ठीक करें? - फोटो : iStock

मौसम में बदलाव होते ही अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम या फ्लू की समस्या हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें इस तरह की समस्याओं का खतरा अधिक होता है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में मौसम बदलते ही गले में खराश, नाक बहने, खांसी और बुखार की समस्या होती रहती है। इस तरह की समस्या कई तरह के बैक्टीरिया या वायरल से संक्रमण के कारण भी हो सकती है। अगर आपको भी अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या बनी रहती है, मौसम बदलने के साथ ही आपको फ्लू जैसे लक्षणों को अनुभव होता है तो यह आपकी कमजोर इम्युनिटी का संकेत हो सकता है।



आमतौर पर सर्दी-जुकाम होने पर कुछ प्रकार की दवाइयों से राहत मिल जाती है, पर जिन लोगों को अक्सर इस तरह की समस्या बनी रहती है, उनको अन्य वैकल्पिक तरीकों पर विचार करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसके लिए कुछ घरेलू उपाय काफी प्रभावी हो सकते हैं, जिनको प्रयोग में लाकर आप अक्सर बनी रहने वाली इस तरह की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ बेहद आसान, लेकिन अत्यंत प्रभावी माने जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं। 

What are the fastest home remedies for cold and cough, all you need to know
बहुत फायदेमंद है शहद का सेवन - फोटो : istock

शहद का करिए सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि सर्दी-जुकाम की समस्या को जड़ से ठीक करने के लिए शहद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। शहद, गले में खराश को दूर करने में काफी प्रभावी है। एक अध्ययन के अनुसार, यह ओटीसी दवाओं की तुलना में खांसी को अधिक प्रभावी ढंग से दूर करने में सहायक है। आप दैनिक रूप से हर्बल टी या गर्म पानी में नींबू के साथ 2 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। शहद वायुमार्ग का साफ रखने के साथ इम्युनिटी को बढ़ावा देने में फायदेमंद है। 

What are the fastest home remedies for cold and cough, all you need to know
अनानास के फायदे - फोटो : Pixabay

अनानास खाना है फायदेमंद
क्या आपने सोचा है कि अनानास, खांसी को ठीक करने में प्रभावी साबित हो सकता है? अध्ययनों से पता चलता है कि अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है जो केवल अनानास के तने और फल में पाया जाता है।  खांसी को ठीक करने के साथ-साथ गले से बलगम को खत्म करने में इसे काफी प्रभावी माना जाता है। दैनिक रूप से अनानास का सेवन करने से न केवल सर्दी-जुकाम की समस्या से मुक्ति मिल सकती है, साथ ही इसे पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the fastest home remedies for cold and cough, all you need to know
अदरक वाली चाय सर्दी-जुकाम में फायदेमंद - फोटो : Pixabay

अदरक की चाय है लाभदायक
अदरक की चाय न सिर्फ स्वाद के लिहाज से बल्कि सर्दी-खांसी के इलाज में भी मदद करती है। श्वसन पथ से कफ को बाहर निकालने और गले में होने वाले संक्रमण को ठीक करने में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अदरक के कई अन्य स्वास्थ्य लाभों हो सकते हैं, यह सामान्य सर्दी को शांत करने और गले को साफ रखने में सहायक माना जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को ठीक करने में काफी मददगार है।

विज्ञापन
What are the fastest home remedies for cold and cough, all you need to know
हल्दी दूध का रोजाना करें सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी वाला दूध पीने के लाभ
यदि आप रोजाना दूध पीते हैं तो इसके गुणों को बढ़ाने के लिए इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीना शुरू कर दें। हल्दी में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है। गर्म दूध में हल्दी मिला कर पीने से सर्दी और खांसी की समस्या आसानी से ठीक हो जाती है। सोने से पहले रोजाना एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पीने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होता है जिससे भविष्य में इस तरह की समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed