फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liver Cirrhosis: अक्सर रहता है पीलिया और त्वचा में खुजली? कहीं आपको लिवर सिरोसिस की समस्या तो नहीं

Thu, 13 Jun 2024 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
What are symptoms of liver cirrhosis causes and health issues in hindi
लिवर से संबंधित समस्याएं - फोटो : istock

लिवर की बीमारियां साल दर साल तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। हमारा लिवर, खून को संसाधित करने, पोषक तत्वों का ब्रेक डाउन करके उन्हें संतुलित करने में मदद करता है। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण लिवर से संबंधित कई तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है।लिवर सिरोसिस ऐसी ही गंभीर स्थिति है जिसपर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण लिवर फेलियर तक का भी खतर हो सकता है।



लिवर सिरोसिस, लिवर की बीमारी की गंभीर चरण है, जिसमें स्वस्थ ऊतक धीरे-धीरे प्रभावित होने लग जाते हैं। लिवर सिरोसिस पर अगर समय रहते ध्यान देकर उपचार न किया जाए तो इसके कारण लिवर फेलियर तक की समस्या हो सकती है। यही कारण है कि डॉक्टर सभी लोगों को लिवर की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने और लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देने की सलाह देते हैं।

What are symptoms of liver cirrhosis causes and health issues in hindi
लिवर की बीमारियां - फोटो : istock

लिवर सिरोसिस का बढ़ता खतरा

लिवर सिरोसिस वैश्विक स्तर पर बढ़ती समस्या है। क्रोनिक हेपेटाइटिस संक्रमण की स्थिति में लिवर सिरोसिस होने का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। इसके लक्षण कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से मिलते-जुलते होते हैं, यही कारण है कि शुरुआत में लोगों का इस तरफ ध्यान कम जाता है। आइए जानते हैं कि किन लक्षणों के आधार पर इस समस्या का निदान किया जा सकता है?

लिवर सिरोसिस के संकतों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।

What are symptoms of liver cirrhosis causes and health issues in hindi
पीलिया के लक्षण - फोटो : istock

क्या आपको भी अक्सर रहती है पीलिया?

अक्सर बनी रहने वाली पीलिया की समस्या को लिवर से संबंधित बीमारियों का संकेत माना जाता है। 

लिवर में होने वाली समस्या या इसके ठीक से काम न करने की स्थिति में लिवर बिलीरुबिन नामक तत्व को ठीक तरीके से शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता है। बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने के कारण आपको आंखों और त्वचा में पीलापन नजर आने लगता, जिसे पीलिया कहते हैं। अगर आपको अक्सर पीलिया की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। ये लिवर की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are symptoms of liver cirrhosis causes and health issues in hindi
लिवर की समस्याओं के लक्षण - फोटो : istock

त्वचा से संबंधित दिक्कतें

लिवर की बीमारियों के कारण त्वचा से संबंधित समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। लिवर सिरोसिस के कारण आपको अक्सर त्वचा में खुजली बनी रहती है। लिवर सिरोसिस और लिवर की अन्य बीमारियों के कारण पित्त का स्तर बढ़ा जाता है जो त्वचा के नीचे जमा होने लगता है। इससे त्वचा में अक्सर खुजली की दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी अक्सर पीलिया और त्वचा से संबंधित समस्याएं बनी रहती हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन
What are symptoms of liver cirrhosis causes and health issues in hindi
लिवर की समस्याएं - फोटो : istock

लिवर सिरोसिस के इन लक्षणों के बारे में भी जानना जरूरी

लिवर के कार्य में होने वाली दिक्कत या फिर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के कारण आपको पीलिया, प्रुरिटस (त्वचा में खुजली) के अलावा भी कई प्रकार की दिक्कतें होने लगती हैं। इन संकेतों पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। 

  • पेशाब का रंग गहरा होना। 
  • पाचन संबंधी कठिनाइयां, विशेष रूप से वसा वाली चीजों का पाचन कठिन होना। 
  • त्वचा या पलकों पर वसा के छोटे पीले धब्बे नजर आना। 
  •  बिना प्रयास के वजन घटना और मांसपेशियों का कम होना।
  • हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी (भ्रम, मूड में बदलाव)।
  • मोटर डिसफंक्शन (मांसपेशियों पर नियंत्रण में कठिनाई,  ऐंठन)
  • मासिक धर्म चक्र में अनियमितता की समस्या। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed