किसी को ऊंचाई से डर लगता है तो किसी को गहरे पानी से। ये सब तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि उसे पनीर से डर लगता है या फिर नाभि छूने से डर लगता है। जानिए कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब डर या फोबिया के बारे में।
अजीबो-गरीबो डर सताते हैं, कोई डरता दाढ़ी से तो कोई नाभि से
सियाफोबिया, सुना है इसके बारे में? ये एक तरह का फोबिया या डर है। इसमें लोगों को परछाई से डर लगने लगता है। ग्रीक में सिया का मतलब होता है परछाई।
अजीबो-गरीबो डर सताते हैं, कोई डरता दाढ़ी से तो कोई नाभि से
ऐसे बहुत से लोग मिलेगे जिन्हें सुई से डर लगता है। इसे एक्मोफोबिया कहते हैं। इसमें इंसान सुई, पिन या फिर नुकीली चीजों से डरता है।
अजीबो-गरीबो डर सताते हैं, कोई डरता दाढ़ी से तो कोई नाभि से
ओमफालोफोबिया बहुत ही अजीब तरह का डर है जिसमें लोग नाभि छूने से डरते हैं। ना वो किसी दूसरे की नाभि छूते हैं और ना ही खुद की।
अजीबो-गरीबो डर सताते हैं, कोई डरता दाढ़ी से तो कोई नाभि से
पोगोनोफोबिया में कुछ लोग दाढ़ी से डरते हैं। इस तरह के लोग बढ़ी हुई दाढ़ी वाली लोगों से डर के भागते हैं या उनसे बात करने से कतराते हैं।