{"_id":"6957c6032a69ada51a01a6ed","slug":"weight-regain-reason-check-3-major-reasons-for-weight-rebound-explained-by-doctors-2026-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weight Loss Tips: घटा हुआ वजन वापस क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें इसके तीन मुख्य कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Weight Loss Tips: घटा हुआ वजन वापस क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें इसके तीन मुख्य कारण
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:50 PM IST
सार
Weight Rebound : हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, जिसमें से कई लोग वेट लॉस करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि वेट लॉस के बाद कई लोगों का वजन अचानक तेजी से बढ़ने लगता है। इसी के बारे में डॉक्टर ने विस्तार से बताया है, जो आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वेट लॉस के बाद वजन बढ़ना
- फोटो : Adobe stock photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Reasons For Gaining Weight Back: अक्सर लोग बड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ वर्कआउट करने के बाद 5, 10 या 15 किलो वजन कम तो कर लेते हैं, लेकिन असली चुनौती तब शुरू होती है कि उस वजन को कैसे बरकरार रखा जाए? अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि अधिकतर लोगों का कुछ ही महीनों में वह सारा वजन वापस आ जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि अक्सर यह वजन पहले से भी ज्यादा यानी 'ब्याज' के साथ लौटता है, जिसे 'यो-यो इफेक्ट' कहा जाता है।
कई लोग यह शिकायत करते हैं कि 6 महीने की कड़ी मेहनत 2 महीने की लापरवाही में धुल गई। वजन घटाना जितना कठिन है, उसे उसी लेवल पर उसे मेंटेन रखना उससे भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब हम लक्ष्य हासिल करने के बाद अपनी पुरानी आदतों पर लौटते हैं या शरीर की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और शरीर फैट को तेजी से स्टोर करने लगता है।
इसी गंभीर समस्या का विश्लेषण करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर तीन प्रमुख कारणों के बारे में बताया है, जिसकी वजह से दोबारा वजन बढ़ने लगता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लो प्रोटीन इंटेक
वजन बढ़ने का पहला बड़ा कारण है प्रोटीन की कमी। डॉक्टर गणला के अनुसार अगर आपका वेट लॉस के बाद का नया वजन 70 किलो है, तो उसे बनाए रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 70-80 ग्राम प्रोटीन लेना ही चाहिए।
लोग अक्सर गलती यह करते हैं कि जिस दिन जिम नहीं जाते, उस दिन प्रोटीन लेना छोड़ देते हैं और उसकी जगह अतिरिक्त रोटियां या कार्ब्स खा लेते हैं। यह 'मेंटेनेंस डोज' मांसपेशियों को बचाए रखने और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखने के लिए अनिवार्य है।
माइक्रोन्यूट्रिएंट्स
वजन कम होने के बाद अक्सर लोग सप्लीमेंट्स और पोषण पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। डॉक्टर मल्हार के मुताबिक विटामिन B12, D3, कैल्शियम और आयरन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी शरीर की आंतरिक कार्यप्रणाली को धीमा कर देती है।
जब शरीर में इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती है, तो थकान बढ़ती है और मेटाबॉलिक रेट गिर जाता है, जिससे वजन फिर से बढ़ने लगता है। डाइटिशियन की सलाह पर मल्टी-विटामिन का सेवन जारी रखना इस स्थिति में बहुत जरूरी होता है।
व्यायाम की लत न लगना: अनुशासन की कमी
तीसरा मुख्य कारण है व्यायाम को स्थायी आदत न बनाना। डॉक्टर के अनुसार, व्यायाम की लत आसानी से नहीं लगती, इसे खुद पर सख्ती से लागू करना पड़ता है। अक्सर लोग वजन कम होते ही सक्रियता कम कर देते हैं।
चाहे हफ्ते में दो या तीन बार ही सही, लेकिन जिम जाना, वॉक करना या योगा क्लास अटेंड करना जीवनभर का हिस्सा होना चाहिए। जब शारीरिक गतिविधि बंद होती है, तो कैलोरी बर्न होना कम हो जाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
मॉर्निंग वॉक
- फोटो : Adobe Stock
जीवनशैली में ये बदलाव जरूरी
डॉक्टर मल्हार गणला की यह सलाह स्पष्ट करती है कि वेट लॉस कोई छोटा कोर्स नहीं, बल्कि जीवनभर की प्रतिबद्धता है। अगर आप प्रोटीन का सही अनुपात रखते हैं, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देते और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखते हैं, तो आपका घटा हुआ वजन कभी वापस नहीं आएगा।
ध्यान रखें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अनुशासन ही सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए सिर्फ डाइट चार्ट फॉलो करने के बजाय एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना ही स्थायी समाधान है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।