फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाना है लेकिन चावल खाना नहीं छोड़ सकते तो आपके लिए है ये जरूरी खबर

Mon, 09 Dec 2019 12:05 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Dec 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Weight loss tips How to eat rice while trying to lose weight
चावल - फोटो : Pixabay

आपने अक्सर सुना होगा कि वजन घटाने के लिए चावल खाना छोड़ना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और चावल खाना भी नहीं छोड़ना चाहते तो आपको कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है। चावल में कम फैट होता है और ये आसानी से पच भी जाते हैं। इसके अलावा, चावल विटामिन बी भी होता है।  



 

Weight loss tips How to eat rice while trying to lose weight
चावल - फोटो : pixabay

चावल में सफेद चावल को स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब समझा जाता है। ये ही वजह है कि वजन कम करने और जिम जाने वाले लोगों के साथ ही गैस और पेट की समस्याओं से परेशान लोग भी सफेद चावल से परहेज करते हैं। सफेद चावल में काफी कैलोरी और स्टार्च की मात्रा होती है।

Weight loss tips How to eat rice while trying to lose weight
weight loss

सस्ते और आसानी से पकने की वजह से चावल सबका प्रिय आहार है। लेकिन कई घरों में चावल खाने से परहेज भी किया जाता है क्योंकि आयुर्वेद में चावल खाने के कई नुकसान बताए गए हैं। अब ऐसे में अगर आपको चावल बेहद पसंद है और वजन भी घटाना है तो आपके सामने वाकई में चुनौती है कि क्या करें? क्योंकि वजन कम करने की डाइट में हाई कैलोरी वाली चीजों को शामिल नहीं करते हैं और चावल में खूब कैलोरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips How to eat rice while trying to lose weight
मोटापा
हालांकि चावल में हाई कैलोरी की मात्रा होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको वजन कम करने के लिए एकदम चावल छोड़ ही देने चाहिए। आप अपनी डाइट में एक बार के लिए थोड़ा चावल शामिल कर सकते हैं। इससे आपके भोजन में कैलोरी शामिल होगी और कैलोरी की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन
Weight loss tips How to eat rice while trying to lose weight
मोटापा
चावल में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आप अगर वजन कम करने वाली डाइट प्लान पर हैं तो आपको चावल को सब्जियों के साथ बनाकर खाना चाहिए। आप सादे चावल की जगह पुलाव खा सकते हैं। दरअसल चावल खाने से जल्दी भूख लग जाती है क्योंकि ये आसानी से पच जाते हैं। अगर आप चावल को सब्जियों के साथ बनाएंगे तो लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रहेगा और आपको जल्द ही भूख भी नहीं लगेगी।  सब्जियों में भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है जिससे लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रहता है। ऐसे में आपको न बार-बार भूख लगेगी और न ही वजन बढ़ने का जोखिम होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed