फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के भीतर गंदे जूते पहनने से बच्चों को नहीं होता अस्थमा, शोध में खुलासा

Tue, 18 Jun 2019 12:26 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Wearing dirty shoes indoors could protect children from asthma
गंदे जूते पहनने से नहीं होता अस्थमा - फोटो : pixabay

अगर आपका बच्चा घर के भीतर गंदे जूते पहनता है तो उसे डांटे नहीं, ऐसा करके वह अस्थमा से बच सकता है। एक नए शोध में बताया गया है कि घर के अंदर गंदे जूते पहनने से बच्चों को अस्थमा की बीमारी नहीं होती है। इसकी वजह है कि अस्थमा के बैक्टीरिया मिट्टी में लचीले हो जाते हैं। ऐसे में अगर बच्चे गंदे जूते पहनकर घर में चहल-कदमी करते हैं तो उनको अस्थमा की बीमारी की संभावना बेहद कम रहती है।


 

Wearing dirty shoes indoors could protect children from asthma
जूते - फोटो : pixabay

इसकी वजह है कि मिट्टी में कई तरह की जीवधारी संरचनाएं पाई जाती हैं जो कि बच्चों को अस्थमा की बीमारी से बचाती हैं। ऐसे में अगर घर के भीतर बैक्टीरिया लचीले ढंग से रहेंगे तो बच्चों में फेफड़ों संबंधित किसी भी रोग के होने की संभावना कम रहेगी।
 

Wearing dirty shoes indoors could protect children from asthma
गंदे जूते पहनने से नहीं होता अस्थमा - फोटो : pixabay

शोधकर्ताओं ने इस शोध को करने के लिए फिनलैंड और जर्मनी के 1400 परिवारों के घर से बैक्टीरिया का विश्लेषण किया। तब जाकर शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे की घर में अगर बच्चे गंदे जूते पहनते हैं तो उनको अस्थमा होने की संभावना कम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wearing dirty shoes indoors could protect children from asthma
asthama day
इस शोध को फिनलैंड की नेशनल इंस्टीट्यू ऑफ हेल्थ एंडे वेलफेयर ने किया है। इसके अलावा इस शोध में यह बात भी बताई गई है कि जिन बच्चों के जितने ज्यादा भाई-बहन होते हैं उनको उतना कम अस्थमा होता है। इसकी वजह बैक्टीरिया का लचीलापन ही है। प्रोफेसर जुहा पेकानकेन का कहना है कि यह बेहद रोचक है कि घर के भीतर मौजूद माइक्रोबैक्टीरिया भी अस्थमा होने को रोक सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Wearing dirty shoes indoors could protect children from asthma
autism child
घर के भीतर जो बैक्टीरिया पनपते हैं वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ ही लाभकारी भी होते हैं। इससे पहले हुए शोध में बताया गया था कि जानवरों के साथ, खुले वातावरण में पलने वाले बच्चों को अस्थमा की बीमारी कम होती है। आपको बता दें कि अमेरिका में 54 लाख से ज्यादा और ब्रिटेन में ढ़ाई करोड़ बच्चे अस्थमा से पीड़ित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed