फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापे को न लें हल्के में, हो सकता है हार्ट अटैक, एक्सपर्ट ने जारी की ये चेतावनी

Tue, 18 Jun 2019 10:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Excess weight causes cardiovascular diseases
मोटापा
अगर आप मोटापे की समस्या से ग्रसित हैं तो इसे हल्के में न लें क्योंकि यह हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। एक नए शोध का कहना है कि वजन बढ़ना कई तरह से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे हृदय से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। यह शोध यूरोपियन हार्ट जनरल में प्रकाशित हुआ है।


 
Excess weight causes cardiovascular diseases
heart attack - फोटो : social media
इस शोध में बताया गया है कि मोटापे से न सिर्फ हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है बल्कि रक्त संबंधी कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। शोध का कहना है कि जैसे ही हमारे बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और फैट मास इंडेक्स बढ़ता है तो हमें एरोटिक वाल्व स्टेनोसिस का खतरा बढ़ने लगता है।
 
Excess weight causes cardiovascular diseases
heart attack

एरोटिक वाल्व स्टेनोसिस ऐसी स्थिति है जो हृदय से रक्त वाहिकाओं तक रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करती है। इस शोध से जुड़े सुसन्ना लार्सन का कहना है कि बीएमआई और बॉडी फैट मास की वजह से हृदय रोग से जुड़ी बीमारियां होती हैं। शोध में इस बात की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Excess weight causes cardiovascular diseases
heart attack

यह शोध 40 से 69 साल की उम्र के 500,000 प्रतिभागियों पर किया गया। इस शोध में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी वंशानुगत परेशानी है, उनके लिए मोटापा और ज्यादा खतरा बनकर आता है। हालांकि, शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि स्वस्थ डाइट के जरिए हार्ट अटैक के इस खतरे को कम किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed