दीपिका पादुकोण जैसा सुडौल फिगर हर लड़की पाना चाहती है। इन दिनों उनका एक एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बना है जिसमें वह फॉर्वर्ड लंजेस करती नजर आ रही हैं।
ये है दीपिका पादुकोण के सेक्सी लेग्स का राज़, सामने आया उनका जिम वीडियो
दीपिका पादुकोण की फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाली ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह वुंडा चेयर के सहारे वर्जिश करती दिख रही हैं।
A post shared by Yasmin Karachiwala (@yasminkarachiwala) on
दीपिका पादुकोण की डाइट
नाश्ता: दो अंडे, लो-फैट दूध, इडली/डोसा/उपमा
लंच: दो रोटी, ग्रिल्ड मछली, फ्रेश सब्जियां
शाम का नास्ता: ड्राई फ्रूट्स, फिल्टर कॉफी
डिनर: चपाती, सब्जी और सलाद
दीपिका पादुकोण हर दो घंटे पर कुछ न कुछ खाती पीती रहती हैं। वह मौसमी फल या जूस लेती हैं या नारीयल पानी भी पीती हैं। रात के वक्त वह नॉन-वेज नहीं खातीं। डार्क चॉकलेट उनकी कमजोरी है।
अपनी फिटनेस के बारे में दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह नियमित एक्सरसाइज और योग करती हैं, पौष्टिक आहार लेती हैं और सकारात्मक वातावरण में रहने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं फ्री-हैंड वेट्स, पिलेट्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हूं।'
पढ़ें: खूबसूरती और फिटनेस का जबरदस्त पैकेज है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानें उनकी टोन्ड फिगर का सीक्रेट