फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Symptoms: शौच के समय कैंसर का संकेत हो सकती हैं ये दिक्कतें, न करें नजरअंदाज

Tue, 15 Feb 2022 07:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Feb 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
warning signs of colorectal cancer, how to diagnose cancer timely
आंत के कैंसर के लक्षणों को पहचानें - फोटो : iStock

पिछले एक दशक में दुनियाभर में कैंसर के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। कम उम्र में भी लोगों में तमाम तरह के कैंसर का निदान हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है। इसके कारण परेशानी तब बढ़ जाती है जब समय रहते इसका निदान और इलाज नहीं हो पाता है। अगर शुरुआती स्तर पर ही कैंसर के लक्षणों को पहचान लिया जाए और इसका इलाज हो जाए तो रोग को गंभीर रूप तक पहुंचने से रोकने के साथ रोगी की जान बचाना आसान हो जाता है। आंत का कैंसर ऐसी ही एक बढ़ती हुई समस्या है जो दुनियाभर में लाखों लोगों को अपना शिकार बना रही है, जिनमें से ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कैंसर की स्थिति में शरीर स्वत: ही इसका संकेत देने लगता है। आंत के कैंसर की स्थिति में शौच में कुछ बदलाव और दिक्कतों का अनुभव होने लगता है, जिसके बारे में सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि किन लक्षणों के आधार पर आंत के कैंसर की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सकता है?

warning signs of colorectal cancer, how to diagnose cancer timely
शौच में दिक्कत हो सकता है कैंसर का संकेत - फोटो : Pixabay

आंत के कैंसर के लक्षण
कैंसर रोग विशेषज्ञ कहते हैं, आंत के कैंसर का इलाज संभव है, खासकर अगर प्रारंभिक अवस्था में ही इसका पता चल जाए। हालांकि इसके पूरी तरह से ठीक होने की संभावना कम होती है क्योंकि यह विकसित होता है और एक पूर्ण बीमारी में बदल जाता है। शुरुआती पहचान और उपचार से रोग को गंभीर रूप लेने से रोकने में मदद मिल सकती है। प्रारंभिक चरण के कोलोरेक्टल कैंसर के कारण लोगों को अचानक वजन कम होने, शौच के साथ खून आने जैसी दिक्कतें हो सकती है। वैसे ये लक्षण अल्सर, बवासीर या क्रोहन रोग जैसी बीमारियों में भी हो सकते हैं, इसलिए स्थिति के सही निदान के लिए चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।

warning signs of colorectal cancer, how to diagnose cancer timely
आंत के कैंसर के संकेतों को जानें - फोटो : Pixabay

इन लक्षणों के बारे में भी जानिए
आंत के कैंसर की स्थिति में मल से खून आने, नियमित रूप से मलत्याग के समय में बदलाव, बार-बार शौच जाने की समस्या या कब्ज बने रहने की दिक्कत भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को पेट के पिछले हिस्से में ठोस गांठ भी महसूस हो सकती है। इस तरह के लक्षणों की शिकायत पुरुषों- महिलाओं दोनों में देखे जा सकते हैं। इन लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
warning signs of colorectal cancer, how to diagnose cancer timely
आंत का कैंसर क्यों होता है (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

किन्हें इसका खतरा अधिक होता है?
अध्ययनों से पता चलता है कि आंत के कैंसर के विकसित होने का कोई एक खास कारण नहीं है, इसके कई कारक हो सकते हैं।  नियमित धूम्रपान करने वालों को इस स्थिति का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन रोग जैसी दिक्कत लंबे समय तक रह चुकी हो या आंतों से संबंधित कोई दिक्कत लगातार बनी हुई है, उन्हें इस बारे में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
warning signs of colorectal cancer, how to diagnose cancer timely
कैंसर से बचाव के तरीके जानिए - फोटो : istock

लक्षण नजर आने पर क्या करें?
विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने जोखिम कारकों को समझते हुए कैंसर के लक्षणों की लगातार निगरानी करते रहना चाहिए। जिन लोगों में इनमें से एक या अधिक लक्षण लगातार बने रहते हैं, उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके स्थिति का समय रहते निदान करा लेना चाहिए। ध्यान रखें समय पर रोग का पता चलने और इलाज मिल जाने पर कैंसर को बढ़ने से रोकने और जान बचाने की संभावना अधिक हो जाती है। 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed