{"_id":"5cdcef70bdec220726686e8f","slug":"vitamin-d-deficiency-symptoms-causes-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ना होने दें शरीर में विटामिन डी की कमी, करना पड़ सकता है गंभीर समस्याओं का सामना","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ना होने दें शरीर में विटामिन डी की कमी, करना पड़ सकता है गंभीर समस्याओं का सामना
Thu, 16 May 2019 11:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 16 May 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव शरीर के लिए जरुरी विटामिन डी की कमी के कारण आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती गर्मी से शरीर में पानी की कमी, धूप की कमी और कैल्शियम की कमी ये सभी विटामिन डी की कमी के कारण हो सकते हैं। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है। इसके अलावा हमारा खानपान भी ऐसा हो गया है कि जरूरी तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती। जिसके चलते हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। ऐसे में आपको ये जानकारी होना आवश्यक है की अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो उसे कैसे पहचाने और इसके उपचार क्या हैं?
विटामिन-डी की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं। बिना काम किए ही जल्दी थकना, जोडों में दर्द की शिकायत, पैरों में सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जांच के बाद पता चलता है कि इन लोगों में विटामिन डी की कमी है। वहीं, भारत में महिलाओं में विटमिन डी की कमी अधिक पाई जा रही है। विटामिन डी की कमी से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस, डायबीटीज जैसी बीमारियों खतरा बढ़ रहा है।
- फोटो : social media
विशेषज्ञों के अनुसार रिफाइंड तेलों का अधिक इस्तेमाल विटामिन डी की कमी के मामले बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। रिफाइंड तेलों में ट्रांस फैट होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल के बनने की मात्रा को कम कर देता है। कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल शरीर में विटामिन डी के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विटामिन डी की कमी के लक्षण
-हाई ब्लड प्रेशर होना
-थकान महसूस करना
-हड्डियों में दर्द होना
-मांशपेशियों में कमजोरी महसूस होना
-तनाव में रहना
-बाल झड़ना
-बार-बार इन्फेक्शन होना
-सांस लेने में दिक्कत होना
-हाई ब्लड प्रेशर होना
-थकान महसूस करना
-हड्डियों में दर्द होना
-मांशपेशियों में कमजोरी महसूस होना
-तनाव में रहना
-बाल झड़ना
-बार-बार इन्फेक्शन होना
-सांस लेने में दिक्कत होना
विज्ञापन
अपनी खानपान में लोगों को मछली, अनाज, मशरुम, अंडे, पनीर, दूध, पनीर और संतरे का रस शामिल करना चाहिए।