फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों में इस विटामिन की कमी का बढ़ जाता है खतरा, इम्युनिटी-हड्डियों की सेहत पर हो सकता है असर

Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
vitamin d deficiency in winter, vitamin d deficiency in winter in hindi
विटामिन-डी की कमी के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

सर्दियों के इस मौसम में हम सभी को अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता होती है। तापमान कम होने के कारण शरीर के लिए कई परिस्थितियां प्रतिकूल प्रभावों वाली हो सकती हैं, जिनपर ध्यान न देने से आप बीमार हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों के इस मौसम में सभी लोगों को अपने आहार को लेकर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, क्योंकि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण शरीर में कुछ प्रकार के विटामिन्स की कमी होने का जोखिम होता है। विटामिन-डी की कमी होना सर्दियों के मौसम में काफी सामान्य है।



विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में लोगों का घर के अंदर ही अधिक समय बीत जाता है और धूप भी कम होती है। सूर्य की रोशनी के साथ कम संपर्क होने के कारण विटामिन-डी के स्तर में गिरावट का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन-डी कैल्शियम अवशोषण को बढ़ावा देकर हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में भूमिका निभाती है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के समुचित कार्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है।

इस मौसम में सभी लोगों को आहार में विटामिन-डी वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, जिससे की इस पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सके।

vitamin d deficiency in winter, vitamin d deficiency in winter in hindi
विटामिन-डी की कमी से होने वाली समस्या - फोटो : Pixabay

विटामिन-डी की हो सकती है कमी

साल 2015 में प्रकाशित कनाडा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों में लगभग 40 प्रतिशत कनाडाई लोगों में विटामिन-डी की कमी के कारण होने वाली समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। वास्तव में 20-30 मिनट की धूप भी इस विटामिन की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है। पर सर्दियों में धूप की कमी के कारण विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती है। ऐसी स्थिति में हमें भोजन के माध्यम से इसे प्राप्त करने के तरीकों पर जोर देना चाहिए।

इस मौसम में कई ऐसी चीजें आसानी से उपलब्ध होती है जो विटामिन-डी की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में मददगार हैं।

vitamin d deficiency in winter, vitamin d deficiency in winter in hindi
अंडे में विटामिन-डी की मात्रा - फोटो : Pixabay

अंडों से पा सकते हैं विटामिन-डी

विटामिन-डी के लिए अंडे अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी हैं। एक अंडे में अधिकांश प्रोटीन सफेद भाग में पाया जाता है और वसा, विटामिन और खनिज की मात्रा जर्दी में होती है। एक बड़े अंडे की जर्दी में 37 IU विटामिन D होता है जो इसकी दैनिक जरूरतों के 5 फीसदी की पूर्ति कर सकता है।

विटामिन-डी के साथ अंडे, प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं जिससे न सिर्फ ऊर्जा मिलती है साथ ही इसमें मजूद अन्य विटामिन्स शरीर को स्वस्थ रखने में भी मददगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin d deficiency in winter, vitamin d deficiency in winter in hindi
मशरूम में मौजूद पोषक तत्व - फोटो : Pixabay

मशरूम का करें सेवन

शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम, विटामिन-डी का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। मशरूम विटामिन डी2 का उत्पादन करते हैं। मशरूम में इम्यून मॉड्यूलेटिंग पोषक तत्व होते हैं, ये न्यूरोडीजेनेरेटिव स्थितियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होने के साथ आंतों के लिए भी मशरूम को फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में मशरूम का सेवन आपमें विटामिन-डी के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मददगार है।

विज्ञापन
vitamin d deficiency in winter, vitamin d deficiency in winter in hindi
डेयरी उत्पादों के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

डेयरी उत्पाद हैं बेहतर विकल्प

शरीर के लिए विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार के डेयरी उत्पादों का सेवन किया जा सकता हैं। दूध, दही, मक्खन को विटामिन-डी का समृद्ध स्रोत माना जाता है। डेयरी उत्पादों से कैल्शियम की आसानी से प्राप्ति हो जाती है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में आपके लिए लाभकारी है। सभी उम्र के लोगों को आहार में डेयरी उत्पादों की मात्रा को जरूर शामिल करने चाहिए।

 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed