फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin-C: ये एक फल खा लें तो विटामिन-सी की दैनिक जरूरत हो जाएगी पूरी, त्वचा भी बनेगी चमकदार

Tue, 27 Feb 2024 09:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Feb 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
vitamin c in orange and its benefits know Oranges Nutrients and Benefits in hindi
विटामिन-सी वाले फल - फोटो : iStock

विटामिन-सी शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ, कोशिकाओं की क्षति रोकने, स्कर्वी जैसे रोगों से बचाने में इस विटामिन के सेवन को लाभकारी माना जाता रहा है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, सभी लोगों को नियमित रूप से आहार में विटामिन-सी वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, ये शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करती है, जिससे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।



क्या आप शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी की पूर्ति कर पा रहे हैं? क्या आपके आहार में वो चीजें हैं जो विटामिन-सी का स्रोत मानी जाती हैं?

इस लेख में हम आपको ऐसे एक खाद्य पदार्थ के बारे में बता रहे हैं जिसका अकेले ही आप सेवन कर लें तो आसानी से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

vitamin c in orange and its benefits know Oranges Nutrients and Benefits in hindi
विटामिन-सी वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock

विटामिन-सी शरीर के लिए जरूरी

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, कई खाद्य पदार्थों में विटामिन-सी पाया जाता है। खट्टे फल इसका सबसे अच्छा स्रोत हो सकते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप संतरे का सेवन करते हैं तो ये एक फल ही आपके लिए विटामिन-सी की जरूरतों की आसानी से पूर्ति करने में सहायक है। संतरे में विटामिन-सी के साथ-साथ फाइबर, विटामिन-ए और कैल्शियम भी पाया जाता है। यानी कि इस एक फल के सेवन से ही आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।

विटामिन-सी आपके शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है जो घावों को ठीक करने है और त्वचा को चिकना बनाने में सहायक है।

vitamin c in orange and its benefits know Oranges Nutrients and Benefits in hindi
विटामिन सी से भरपूर संतरे - फोटो : Pexels

संतरे में विटामिन-सी की मात्रा

अध्ययनकर्ताओं ने बताया, हमारे शरीर को रोजाना 75-90 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन-सी की जरूरत होती है। संतरा से इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है। 100 ग्राम संतरे से करीब 53 मिलीग्रा. विटामिन-सी प्राप्त किया जा सकता है, यानी कि अगर आप 150-200 ग्राम संतरे का सेवन करते हैं तो ये विटामिन सी की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक है।

संतरे फेनोलिक कंपाउंड से भरपूर होते हैं जो अधिकांश रूप से एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin c in orange and its benefits know Oranges Nutrients and Benefits in hindi
संतरे से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

क्रोनिक बीमारियों से बचाते हैं खट्टे फल

शोधकर्ताओं ने बताया, खट्टे फलों से भरपूर आहार का सेवन करके आप कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने के अलावा, नियमित रूप से संतरे और अन्य खट्टे फलों का सेवन कुछ प्रकार के कैंसर और मधुमेह सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों से भी बचाव में मददगार है। खट्टे फलों के सेवन को कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और त्वचा से संबंधित बीमारियों से बचाव में भी फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
vitamin c in orange and its benefits know Oranges Nutrients and Benefits in hindi
हृदय रोगों से कैसे बचें? - फोटो : istock

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

हृदय रोग वर्तमान में दुनिया में असामयिक मृत्यु का सबसे आम कारण है। संतरे में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व और यौगिक, जिनमें विटामिन सी, फ्लेवोनोइड और कैरोटीनॉयड शामिल हैं, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय रोगों से मौत के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। संतरे को ब्लड प्रेशर और ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए भी फायदेमंद पाया गया है। यानी कि ये एक फल आपके हार्ट के लिए भी फायदेमंद है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed