फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: गर्भावस्था में टीकाकरण से सिर्फ मां ही नहीं, बच्चे को भी मिलेगी संक्रमण से सुरक्षा, अध्ययन में दावा

Sun, 26 Sep 2021 05:22 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 26 Sep 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
vaccinated pregnant women could pass covid antibodies to newborns, study says
गर्भावस्था में टीकाकरण के फायदे - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम अध्ययनों में वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी और आवश्यक उपाय बताया जा रहा है। अध्ययनों से मिले सकारात्मक परिणाम के आधार पर हाल ही में सरकार ने देश में गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकारण कराने की अनुमति दे दी है। हालांकि अब भी तमाम तरह के डर के कारण ज्यादातर गर्भवती महिलाएं वैक्सीनेशन कराने से डर रही हैं। इस बीच गर्भावस्था में कोविड वैक्सीन के प्रभावों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम को बेहद महत्वपूर्ण बात पता चली है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि गर्भावस्था के दौरान एमआरएनए कोविड वैक्सीन लेने वाली महिलाएं, शिशु में उच्च स्तर की एंटीबॉडी पास कर सकती हैं। मतलब एमआरएनए वैक्सीन न सिर्फ उस महिला में कोविड के खतरे को कम करती है, साथ ही यह गर्भ में पल रहे शिशु को भी कोरोना से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है।



अमेरिकन जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी एमएफएम में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि जिस तरह के परिणाम देखने को मिले हैं, इसे ध्यान में रखते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन जरूर करा लेना चाहिए। बच्चे को कोरोना से सुरक्षित रखने में यह बेहद सहायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

vaccinated pregnant women could pass covid antibodies to newborns, study says
गर्भावस्था में टीकाकरण से बच्चा भी हो सकता है सुरक्षित - फोटो : iStock

गर्भवती के टीकाकरण से शिशु को भी लाभ
अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना एमआरएनए वैक्सीन प्रभावशीलता, उच्च मात्रा में एंटीबॉडी और ब्लड प्रोटीन के उत्पादन को ट्रिगर करने के साथ व्यक्तियों को संक्रमण से बचाने में सक्षम हैं। क्या मां के वैक्सीन लगवाने से बच्चे भी सुरक्षित हो सकते हैं? इस बार में जानने के लिए अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम को अच्छे और सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड वैक्सीन, मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है।

vaccinated pregnant women could pass covid antibodies to newborns, study says
मां से बच्चों को मिल सकती है एंटीबॉडी - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?
मां से शिशु को मिलने वाली एंटीबॉडी के बारे में जानने के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 36 नवजात शिशुओं पर अध्ययन किया। इनकी माताओं को गर्भावस्था के दौरान फाइजर-बायोएनटेक या मॉडर्ना की वैक्सीन लगाई गई थी। अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने पाया कि शोध में शामिल सभी बच्चों में जन्म के समय सुरक्षात्मक एंटीबॉडी मौजूद थी। चूंकि एंटीबॉडी का उत्पादन या तो संक्रमण के बाद होता है या फिर टीकों द्वारा ट्रिगर किया जा सकता है, इस आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि टीकाकरण करा चुकी गर्भवती, बच्चों में कोरोना से सुरक्षा देने वाली एंटीबॉडीज पास कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaccinated pregnant women could pass covid antibodies to newborns, study says
कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है टीकाकरण - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?
न्यूयार्क स्थित एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर और अध्ययन की प्रमुख एशले एस रोमन कहती हैं, यह अध्ययन गर्भावस्था के दौरान टीकों के महत्व और मां-बच्चे दोनों में गंभीर बीमारी से सुरक्षा देने की ओर इशारा करता है। इस अध्ययन से पता चलता है कि यदि गर्भावती मां का टीकाकरण हो जाए तो बच्चों में एंटीबॉडीज पहुंच सकती हैं। अगर बच्चे एंटीबॉडी के साथ पैदा होते हैं, तो यह उनके जीवन के पहले कुछ महीनों में कोरोना जैसे गंभीर संक्रमण से उन्हें सुरक्षा देने में बेहद सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
vaccinated pregnant women could pass covid antibodies to newborns, study says
गर्भवती महिलाएं कराएं टीकाकरण - फोटो : iStock

गर्भावस्था में टीकाकरण को लेकर अब भी लोगों में डर
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि गर्भावस्था में टीकों की सुरक्षा को लेकर सामने आ चुके तमाम प्रमाण के बावजूद केवल 23 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं ही टीकाकरण कराने को तैयार होती हैं। एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में बाल रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययनकर्ताओं में से एक जेनिफर एल लाइटर कहते हैं, यह अध्ययन इस सवाल का जवाब है कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान वैक्सीन प्राप्त करने की सलाह क्यों दी जानी चाहिए? हमें उम्मीद है कि जल्द ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की रफ्तार में इजाफा देखने को मिलेगा। 

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
High antibody levels in cord blood from pregnant women vaccinated against COVID-19

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिकन जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी एमएफएम में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed