आज के समय में बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी स्मार्ट फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। वे इसके इस हद तक आदि हो चुके हैं कि सुबह से लेकर रात तक बस फोन में ही लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 'साइलेंट किलर' है। जी हां, ये आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इससे जोड़ों, हाथों की अंगुलियों और कलाई में दर्द की समस्या आती है। आइए जानते हैं कि ये आपके शरीर के लिए किस तरह नुकसानदायक है।
स्मार्ट फोन का यूज करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
- आजकल ज्यादातर लोग टच स्क्रीन फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आप अंगुलियों के सहारे स्क्रीन को ऊपर नीचे करते हैं जिससे हाथ, अंगुलियों, कलाई और बाजुओं में दर्द की शिकायत रहती है। फोन के ज्यादा इस्तेमाल से मांसपेशियों और हड्डियों में जकड़न, दर्द, सूजन की परेशानी आती है। दर्द की वजह से अगर आप फोन का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं तो भी इसका असर काफी देर तक रहता है। ये दर्द इतना भयानक रूप ले लेता है कि इससे गठिया रोग होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
स्मार्ट फोन का यूज करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
- एक ही काम को लंबे समय तक करते रहने की वजह से जोड़ों के लिगामेंट और टेंडन में सूजन आ जाती है जिससे रिपिटेटिव स्ट्रेस इंजरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
स्मार्ट फोन का यूज करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
- स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने के लिए गर्दन को झुकाना पड़ता है। अगर काफी देर तक आप गर्दन को एक ही मुद्रा में रखते हैं तो इसे सहारा देने वाली सर्वाइकल स्पाइन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
साथ ही गर्दन को ज्यादा देर तक झुका कर रखने से सिर का भार गर्दन पर पड़ता है जिस वजह से दर्द की शिकायत रहती है।
स्मार्ट फोन का यूज करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
- अंधेरे में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से आप अंधे तक हो सकते हैं। जी हां, न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दो महिलाओं में 'ट्रांजिएट स्मार्टफोन ब्लाइंडनेस' पाया गया। इसमें वह अंधेरे में लगातार स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर 15 मिनट के लिए एक आंख से अंधी हो जाती थीं।