फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Risk: बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले, अध्ययनकर्ताओं ने कहा- इन उपायों से 40 फीसदी कम कर सकते हैं जोखिम

Sat, 10 Jun 2023 02:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Jun 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
Unhealthy Lifestyle Causes Cancer Risk Know How to Prevent Cancer, anticancer foods list and  benefits
कैंसर से बचाव कैसे करें? - फोटो : Pixabay

कैंसर के मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल खराब हुई है, आहार के माध्यम से हमारे शरीर में कई प्रकार के रसायन जा रहे हैं, इन सब के चलते यह जानलेवा बीमारी बढ़ती जा रही है। पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में सर्वाइकल-ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। कुछ शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि साल 2050 तक वैश्विक स्तर पर कैंसर का बोझ और अधिक हो सकता है।



नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के मुताबिक कैंसर की रोकथाम के लिए जरूरी है कि हम सभी दैनिक जीवन में कैंसर के जोखिम को कम करने वाले तरीकों पर विशेष ध्यान दें। इसमें स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से लेकर आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना और शराब-सिगरेट आदि से दूरी बनाना शामिल है।

आइए जानते हैं कि किन उपायों से कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है?

Unhealthy Lifestyle Causes Cancer Risk Know How to Prevent Cancer, anticancer foods list and  benefits
कैंसर से बचाव के लिए आहार रखें स्वस्थ - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषकों और रसायनों से बचाव के उपाय करते रहने के साथ आवश्यक है कि हम उन चीजों के सेवन को बढ़ाएं जो प्राकृतिक रूप से शरीर मेंएंटी कैंसर प्रभावों के लिए जानी जाती हैं। कई फलों-सब्जियों में एंटी कैंसर गुण पाए गए हैं जिनको आहार में शामिल कर लिया जाए तो आप कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सिर्फ आहार में सुधार ही आपको कई प्रकार के कैंसर के खतरे से 40 फीसदी तक सुरक्षा दे सकती है।

Unhealthy Lifestyle Causes Cancer Risk Know How to Prevent Cancer, anticancer foods list and  benefits
रंगीन फल-सब्जियों के फायदे - फोटो : iStock

रंगीन फल-सब्जियों में कैंसर से बचाने वाले गुण
 

फल और सब्जियां कैंसर से लड़ने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। जितनी रंग-बिरंगी आपकी थाली होगी उतने अधिक पोषक तत्व शरीर को प्राप्त होंगे। कैंसर रोधी प्रभावों के साथ ये खाद्य पदार्थ शरीर के वजन को कंट्रोल रखने के साथ आपको फिट रखने में भी मदद करते हैं। शरीर का वजन बढ़ने को भी कैंसर के जोखिमों वाला माना जाता है। कोलन, एसोफैगस और किडनी कैंसर के लिए इसे जिम्मेदार पाया गया है। कई तरह की सब्जियां खाएं, खासकर गहरे हरे, लाल और नारंगी रंग की सब्जियों-फलों को आहार में शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unhealthy Lifestyle Causes Cancer Risk Know How to Prevent Cancer, anticancer foods list and  benefits
टमाटर में कैंसर से बचाव वाले गुण - फोटो : iStock

टमाटर बहुत फायदेमंद

क्या आपको पता है कि टमाटर हमारे शरीर के किए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। यह लाइकोपीन से भरपूर होता है, लाइकोपीन एक वर्णक है जो टमाटर को लाल रंग देता है। कुछ अध्ययनों में प्रोस्टेट कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए टमाटर को लाभकारी पाया गया है। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि टमाटर में कैरोटीनॉयड और अतिरिक्त यौगिक भी होते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी हैं।

विज्ञापन
Unhealthy Lifestyle Causes Cancer Risk Know How to Prevent Cancer, anticancer foods list and  benefits
आहार में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा - फोटो : iStock

एंटीऑक्सीडेंट्स का करें सेवन

एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें आपके शरीर में कैंसर के जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकती हैं।  फलों और सब्जियों से एंटीऑक्सिडेंट प्राप्त करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। ग्रीन-टी, ब्रोकली और कई प्रकार के फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है जो आपको कैंसर के खतरे से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed