फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramzaan 2020: हर किस्म के खजूर के हैं अलग फायदे, जानिए इसके बेमिसाल गुण

Mon, 27 Apr 2020 05:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
types of dates and its health benefits in ramadan

मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो चुका है। ऐसे में रोजा खोलने के लिए खजूर खाना पवित्र माना जाता है। ऐसा मुस्लिम समुदाय की धार्मिक मान्यताओं के कारण भी है। हालांकि खजूर खाना सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही खजूर की बहुत सारी किस्में होती हैं जो अपनी-अपनी तरह से सेहत के लिए गुणकारी होती हैं। तो चलिए जानें खजूर की किस्में और उनके फायदे।





 
Trending Videos
types of dates and its health benefits in ramadan
अजवा
खजूर की इस किस्म को खजूर का राजा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये खजूर मोहम्मद साहब को बहुत पसंद था। रोजा खोलने के लिए पैगंबर साहब खजूर खाते थे। इसलिए मुस्लिम समुदाय अपना रोजा खोलने के लिए इसका पालन करते हैं।

 

types of dates and its health benefits in ramadan
मेडजूल
मेडजूल प्रजाति का खजूर शुगर फ्री होता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खजूर खाने से शरीर की थकान दूर होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए रोजाना दो खजूर का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
types of dates and its health benefits in ramadan
कलमी
खजूर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। खजूर की एक किस्म कलमी होती है जिसे खाने से डायरिया और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।


 
विज्ञापन
types of dates and its health benefits in ramadan
ges - फोटो : getty images
और भी हैं किस्मे
खजूर की बहुत सारी प्रजातियां होती है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जिनमें खुदरी, अंबर, जाहिदी, सफावी, मबरूम और सुक्कारी शामिल हैं। खजूर खाने से सेहत को बहुत सारे लाभ होते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ ही जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed