फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज की समस्या में बेहद फायदेमंद है केले का फूल, ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित

Mon, 27 Apr 2020 02:41 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 27 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
5 health benefits of banana flower for diabetes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका एक ही इलाज है नियमित खान-पान, सामान्य और संतुलित जीवन शैली। हालांकि कई बार मधुमेह के रोगी कुछ घरेलू इलाज अपनाकर भी इस बीमारी से निजात पा लेते हैं। यदि आपकी लाइफ स्टाइल बेहतर है और कुछ घरेलू नुस्खों पर आप ठीक से अपनाते हैं तो यह बीमारी बहुत जल्दी दूर हो सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक डायबिटीज की बीमारी का इलाज लोकप्रिय फल केले के फूल में भी छिपा है। आइए आपको बताते हैं कैसे आपकी डायबिटीज को दूर कर सकता है केले का फूल।

5 health benefits of banana flower for diabetes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, केले में पेड़ और उसमें भी केले के फूल में डायबिटीज का इलाज है। जिस तरह से केला फायदेमंद है और कई तरह के विटामिंस से भरपूर है वैसे ही केले की पत्तियां, तना और फूल भी बहुत काम का है। एक तरह से केले के पूरे पेड़ में औषोधिय गुण भरे होते हैं। साल 2011 में आई एक रिसर्च के मुताबिक केले के फूल में ऐसे कई चीजें हैं जो डायबिटीज में दवाई का काम करती हैं। केले के फूल को आप चाहें तो कच्चा खा सकते हैं या फिर उसके कई तरह के व्यंजन भी बना सकते हैं।

5 health benefits of banana flower for diabetes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की ओर से साल 2013 में यह बात सामने आई कि केले का फूल डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमेंद है। इससे पहले इस तरह की रिसर्च साल 2011 में भी हुई थी। इस रिसर्च में पाया गया कि केले के फूल डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है। रिसर्च कहती है कि केले के फूल के सेवन से डायबिटीज के पेशेंट के शरीर में एक खास प्रोटीन बनना कम होता है जो शुगर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of banana flower for diabetes treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि ये शोध डायबिटीज ग्रस्त चूहों पर भी किया गया था। इन चूहों का वजन वजन बहुत ज्यादा था। रिसर्च में बताया गया था कि उन सभी चूहों के खून में खून और पेशाब में काफी मात्रा में शुगर थी। रिसर्च के मुताबिक जब इन चूहों को केले मात्रा के अनुसार केले का फूल सेवन करने के लिए दिया गया और पाया गया कि चूहों के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो गया।

विज्ञापन
5 health benefits of banana flower for diabetes treatment
डायबिटीज - फोटो : फाइल फोटो

दुनियाभर में पाए जाने वाले डायबिटीज के 80% से ज्यादा मामले टाइप 2 डायबिटीज के हैं। आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज का शिकार लोग गलत जीवनशैली के कारण होते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो केले का फूल आपको फायदा पहुंचा सकता है। खास बात यह है कि केले के फूल का निर्धारित मात्रा में सेवन करने से जहां शरीर में शुगर की मात्रा घटती है वहीं वजन कम होता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed