मोटापा आज की जीवन शैली की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है और यह पूरी दुनिया में एक महामारी की तरह फैल रहा है। सभी लोग चाहते हैं कि उनका शरीर शेप में हो, कट्स हो और सुडौल हो, जिससे वो सुंदर दिखें। हालांकि मोटापा सिर्फ सुंदरता का विषय नहीं है बल्कि एक भयानक अभिशाप है। बढ़ते वजन के कारण शरीर कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ जाता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में एक बात सामने आई है कि लंबे समय तक मोटापा टाइप 2 डाइबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म दे सकता है। हालांकि कई लोग ये सोचते हैं कि डाइबिटीज सिर्फ मीठा खाने के वजह से होता है लेकिन मोटापा भी इसका एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं इस अध्ययन के बारे में विस्तार से...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबीटोलॉजिया नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन को अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम ने किया। इस अध्ययन में यह बात सामने आई कि अगर कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से मोटापे से ग्रस्त लोग या फिर कम उम्र में ही किसी व्यक्ति का वजन अधिक बढ़ जाए तो ऐसे लोगों में टाइप 2 डायबीटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस अध्ययन में बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे के क्या संबंध है यह भी ढूंढने की कोशिश की गई।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
इस अध्ययन में ऑस्ट्रेलियन लॉन्जिट्यूडनल स्टडी ऑन वीमेन्स हेल्थ के डेटा का इस्तेमाल किया गया। अध्ययन में पाया गया कि अगर किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स ज्यादा था तो ऐसे लोगों में डायबिटीज होने का खतरा भी अधिक पाया गया। इस अध्ययन के नतीजों के मुताबिक बचपन से ही ज्यादा वजन या मोटापे पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी मोटापे से ग्रसित हैं और डायबिटीज जैसे खतरनाक बीमारियों से बचना चाहते हैं तो हम आपको वजन घटाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं...
4 of 6
पपीता
- फोटो : सोशल मीडिया
पपीता
फाइबर के गुणों से भरपूर पपीता वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ पपीता बढ़े वजन को भी कम करता है। यह एर बेहतरीन फल है जो पूरे शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है। पपीता के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय संबंधित रोग भी दूर होते हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोसेस्ड फूड और शुगर
सॉसेज, फ्राई और बर्गर जैसे सेस्ड फूड के सेवन से वजन बढ़ता है। साथ ही डोनट्स, केक और कुकीज भी आपके शरीर में वसा का जमाव कर मोटापा को बढ़ा सकते हैं।