फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर के सीइओ जैक डॉर्सी इस डाइट को करते हैं फॉलो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Wed, 17 Apr 2019 04:54 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 17 Apr 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
twitter ceo jack dorsey follow intermittent fasting diet

हर रोज एक नई डाइट के बारे में सुनते हैं जिससे आप अपने आप को फिट रख सकते हैं। अपनी फिटनेस बरकरार रख सकते हैं और बढ़ते वजन को आप रोक सकते हैं। लेकिन आपने इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान के बारे में सुना है। दरअसल, इस डाइट प्लान के तहत आपको हर दिन सिर्फ एक मील खाना होगा। इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी। वह हफ्ते में सिर्फ एक पांच मील खाते हैं और वीकेंड पर सिर्फ पानी पीते हैं। 

twitter ceo jack dorsey follow intermittent fasting diet

ट्विटर के संस्थापक और सीईओ जैक डॉर्सी इन दिनों अपनी डाइट के वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जैक प्रतिदिन 24 गंटे में से 22 घंटे फॉस्टिंग करते हैं। ब्रेकफास्ट और लंच स्किप कर वह सिर्फ डिनर करते हैं। आठ किलोमीटर पैदल चलकर अपने ऑफिस जाते हैं और हर दिन सुबह-सुबह पंद्रह मिनट बर्फ के ठंडे पानी से नहाते हैं। 

twitter ceo jack dorsey follow intermittent fasting diet

एक हफ्ते में सिर्फ पांच मील खाते हैं जैक
जैक डॉर्सी ने बताया कि इस तरह का स्ट्रिक्ट डाइट और हेल्थ प्लान को फॉलो कर उन्हें फोकस्ड और शार्प रहने में मदद मिलती है। जैक का कहना है कि इस स्पेशल रूटीन की वजह से उनका दिमाग इतना क्लियर रहता है कि बिस्तर पर जाते ही उनको दस मिनट में नींद आ जाती है। हालांकि जैक डॉर्सी के इस अजीबोगरीब आदत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। जैक डॉर्सी हर दिन सिर्फ एक बार खाने का प्लान फॉलो करते हैं जो इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी अनिरंतर उपवास का एक्सट्रीम वर्जन है। शरीर को डिटॉक्स करने या वजन घटाने के लिए बहुत से लोग इंटरमिटेंट फॉस्टिंग करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
twitter ceo jack dorsey follow intermittent fasting diet

इससे शरीर को होते हैं कई नुकसान
हर दिन सिर्फ एक मील खाने से डाइट प्लान के साथ कई गंभीर खतरे भी जुड़े हैं। इनमें हर दिन आपको कई समस्याएं महसूस हो सकती हैं। जैसे कि हद से ज्यादा भूख महसूस करना, शरीर का थर्राना, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना व थकान और चिड़चिड़ापन की समस्या होने लगती है। 

विज्ञापन
twitter ceo jack dorsey follow intermittent fasting diet

इतना ही नहीं एक शोध में यह बात भी सामने आई था कि इंटरमिटेंट फॉस्टिंग यानी हर दिन सिर्फ एक मील खाने के डाइट प्लान से भले ही आपका वजन कम हो सकता है लेकिन शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। बैड कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध दिल से जुड़ी बीमारियों और स्ट्रोक से है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed