Medically Reviewed by-
पिछले डेढ़ साल से जारी कोरोना के संक्रमण ने लोगों की सामान्य जीवनशैली को बहुत प्रभावित किया है। दूसरी लहर के बाद एक बार जब हालात सामान्य होने लगे थे, इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों को मुसीबतों के एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अध्ययनों से पता चला है कि ओमिक्रॉन अब तक का सबसे संक्रामक वैरिएंट हो सकता है, ऐसे में इससे लोगों को विशेष बचाव की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो ओमिक्रॉन गंभीर संक्रमण का कारण बनता नहीं दिख रहा है, फिर भी जिन लोगों को इम्युनिटी कमजोर है, यह उनकी जटिलताओं को बढ़ा सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए एक बार फिर से लोगों को इम्युनिटी को मजबूत करने वाले उपाय शुरू कर देने चाहिए। इसके लिए काढ़े का नियमित सेवन करना लाभदायक हो सकता है। आइए विशेषज्ञों द्वारा सुझाए उस खास काढ़े के बारे में जानते हैं, जिसका सेवन कोरोना के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।
{"_id":"61b36608063bdf5da054820a","slug":"turmeric-and-tulsi-tea-benefits-against-omicron-variant-best-kadha-for-corona-protection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद की सलाह: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस काढ़े का सेवन है लाभदायक, संक्रमण और मौसमी बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आयुर्वेद की सलाह: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस काढ़े का सेवन है लाभदायक, संक्रमण और मौसमी बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित
Sat, 11 Dec 2021 11:11 AM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
काढ़े का सेवन करना फायदेमंद
- फोटो : Pixabay
तुलसी-हल्दी का काढ़ा फायदेमंद
- फोटो : Pixabay
तुलसी-हल्दी का काढ़ा है विशेष लाभदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए सामान्य काढ़े से काम नहीं चलेगा। इसके लिए तुलसी-हल्दी के काढ़े का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। तुलसी और हल्दी, दोनों में ही मौजूद प्राकृतिक गुण आपको संक्रमण से सुरक्षा देने में सहायक हो सकते हैं। यह पेय प्रतिरक्षा को मजबूत करने के साथ, गले के खराश को दूर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
हल्दी का काढ़ा है असरदार
- फोटो : Pixabay
तुलसी-हल्दी का काढ़ा कैसे बनाएं
तुलसी-हल्दी का काढ़ा बनाने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता होती है।
तुलसी-हल्दी का काढ़ा बनाने के लिए आपको इन चीजों की आवश्यकता होती है।
- आधा चम्मच हल्दी
- 8-12 तुलसी के पत्ते
- 2-3 बड़े चम्मच शहद
- 3-4 लौंग
- दालचीनी का टुकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
काढ़ा है लाभदायक
- फोटो : Pixabay
तुलसी-हल्दी का काढ़ा पीने के स्वास्थ्य लाभ
तुलसी-हल्दी का काढ़ा पीने से न केवल इम्युनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह कई अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
तुलसी-हल्दी का काढ़ा पीने से न केवल इम्युनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह कई अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।
- मधुमेह के रोगी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए इस पेय का सेवन कर सकते हैं।
- शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और प्रतिरक्षा में सुधार करने में भी यह सहायक है।
- कब्ज और लूज मोशन की समस्या भी दूर करने में भी इस काढ़े के सेवन को फायदेमंद माना जाता है।
- सर्दी और गले की खराश से राहत दिलाने में भी इसका सेवन किया जा सकता है।